Haryana News: राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा

Published On

National Gymnastics Championship: गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। पंडित दीनदयाल इनडोर स्टेडियम सूरत में जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ इंडिया एवं गुजरात जिम्नास्टिक एसोसिएशन द्वारा लड़के और लड़कियों के सभी आयु वर्ग में जिम्नास्टिक आर्टिस्टिक, रिदमिक, एक्रोबेटिक, ट्रेंपोलिन, एवं तम्बलिंग इवेंट में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हरियाणा के खिलाडियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। Haryana News

पूर्व उपनिदेशक खेल परस राम एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा जिम्नास्टिक संघ व उप्रप्रधान अरुण यादव ने भी पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी है। वरिष्ठ जिम्नास्टिक प्रशिक्षक ओवर आल इंचार्ज संदीप कुमार के नेतृत्व में टीम सूरत खेलने गयी थी। 25 दिसंबर से 4 जनवरी तक हुई इस राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में हरियाणा के जिम्नास्टिक खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन किया।

इस प्रतियोगिता में रिदमिक में सब जूनियर टीम इवेंट में हरियाणा की जिम्नास्टिक टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। सभी खिलाडियों ने अचछा प्रदर्शन करके हरियाणा की टीम को जीत दिलाने काम किया। टीम में खिलाड़ी नाविका सिंह, सिया प्रकाश, शीरत वशिष्ट, अनिष्का है। सिया प्रकाश को आॅल अराउंड बेस्ट जिम्नास्ट घोषित किया गया। शिया ने बाल और क्लब्स इवेंट में गोल्ड मेडल जीता। हूप ओर रिबन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। शीरत का क्लब्स इवेंट में सिल्वर मेडल आया है।

जूनियर रिदमिक में हूप ओर क्लब्स इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता। आर्टिस्टिक पुरुष इवेंट में हरियाणा के योगेश्वर सिंह को हिंदुस्तान का आॅल अराउंड बेस्ट जिम्नास्ट का खिताब दिया गया। योगेश्वर सिंह ने फ्लोर एक्सरसाइज एवं पैरेलेल बार इवेंट में गोल्ड मेडल जीता है। हरियाणा जिम्नास्टिक एसोसिएशन के प्रधान सूरजपाल अम्मू एवं वरिष्ठ उपप्रधान विधायक मुकेश शर्मा ने सभी खिलाडियों को आशीर्वाद देते हुए जीत के लिए बधाई दी गई। Haryana News

Body Donation: सरसा की राज रानी इन्सां को साध-संगत ने पुष्पवर्षा कर दी अंतिम विदाई

About The Author

Related Posts