हरियाणा के इस जिले की वैध होने वाली 13 कॉलोनियों पर मुख्यालय ने जताई आपति

Published On

कैथल, सच कहूँ /कुलदीप नैन। शहर की 13 कॉलोनियो के वैध होने पर खतरा मंडरा गया है | इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए एक सर्वे किया गया था जिसमे त्रुटि होने का हवाला दिया गया है | इसके बाद मुख्यालय ने वैध की जाने वाली इन कॉलोनियों पर अपनी आपत्ति जताई है। अब नगर परिषद को इन कॉलोनियों को वैध करने के लिए नए सिरे से प्रस्ताव भेजना होगा।वहीं कॉलोनी के खसरा नंबर सहित यहां पर बनाई गई विकास कार्याें की योजना की जानकारी भी मांगी है। कॉलोनियों के मानचित्र की जानकारी भी मांगी है।

पार्षद ने जताया रोष, बोले, सरकार नहीं मान रही मांग

कॉलोनियों को वैध करने के मामले में मुख्यालय की ओर से आपत्ति जताने के बाद वार्ड नंबर 17 के पार्षद प्रवेश शर्मा ने भी रोष जताया है। इस मामले में पार्षद ने सरकार पर मांग न मानने का आरोप लगाया है। इस मामले में पार्षद ने जिला नगर आयुक्त को एक पत्र भी लिखा है। लिख गए पत्र में पार्षद प्रवेश शर्मा ने बताया कि उनके वार्ड की कॉलोनी बलराज नगर और शिव कॉलोनी को भी वैध किया जाना है। इसलिए वे पिछले दो साल से कॉलोनियों को वैध करवाने के प्रयासरत है। अब शहरी स्थानीय निकाय विभाग के मुख्यालय में 15 मई 2024 को पत्र लिखा गया, लेकिन इसका अब तक कोई जवाब नहीं आया है। इसके साथ ही बची हुई 13 कॉलोनियों को वैध करने की बजाय इस पर आपत्ति लगा दी है। यह सही नहीं है, ऐसा नहीं होना चाहिए।

यह 13 कॉलोनियां होनी है अवैध से वैध-
1. मलिक नगर
2. बंसत नगर
3. खनौरी रोड कॉलोनी
4. डिफेंस कॉलोनी विस्तार दो
5. केशव मार्केट
6. रूद्रा एनक्लेव
7. आनंद विहार
8. देवीगढ़ कॉलोनी
9. फ्रांसवाला रोड कॉलोनी
10. बालाजी नगर
11. मोती बाग कॉलोनी
12. गोपाल नगर
13. पूनम एनक्लेव

सरकार ने पिछले वर्ष जुलाई माह में शहर की 33 में से 20 कॉलोनियों को वैध किया था। बची हुई 13 कॉलोनियों को वैध करने के लिए भी प्रस्ताव भेजा था। परंतु अब किसी कारणवश मुख्यालय ने इस पर आपत्ति जताई है। इसमें कुछ जानकारियां विभाग ने मांगी है। यह जानकारियां जल्द ही मुख्यालय में भेज दी जाएंगी। इसके बाद यह कॉलोनियां वैध हो जाएंगी।
– कुलदीप मलिक, ईओ, नगर परिषद, कैथल

About The Author

Related Posts