भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया हांसी अनाज मंडी का दौरा, व्यवस्थाओं पर उठाए सवाल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

किसान, मजदूर व आढ़ती परेशान; खरीद, भुगतान और उठान में देरी का आरोप

हांसी (सच कहूँ/मुकेश)। पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Bhupinder Singh Hooda) ने मंगलवार को हांसी अनाज मंडी का दौरा कर किसानों, मजदूरों और आढ़तियों से बातचीत की। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से भी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। Hansi News

पत्रकारों से बातचीत में हुड्डा ने सरकार की खरीद नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के समय वर्ष 2013 में 87 लाख मीट्रिक टन से अधिक गेहूं की खरीद हुई थी, जबकि वर्तमान में सरकार ने करीब 72 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा है, जो उत्पादन के मुकाबले कम है।

उन्होंने आरोप लगाया कि मंडियों में खरीद प्रक्रिया धीमी है और किसानों को भुगतान में 5 से 8 दिन तक की देरी हो रही है। उनके अनुसार अब तक कुल भुगतान का बड़ा हिस्सा बकाया है, जबकि लाखों मीट्रिक टन गेहूं खरीद और उठान के इंतजार में पड़ा है। जगह की कमी के कारण किसान फसल को सड़कों और खुले स्थानों पर रखने को मजबूर हैं।

हुड्डा ने कहा कि पोर्टल रजिस्ट्रेशन, गेट पास, बायोमेट्रिक व अन्य प्रक्रियाओं के कारण किसानों को अतिरिक्त परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे खरीद व्यवस्था प्रभावित हो रही है। Hansi News

महिला आरक्षण के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह कानून 2023 में ही पारित हो चुका है, लेकिन इसे लागू नहीं किया गया। वहीं, पूर्व उपमुख्यमंत्री के काफिले को रोके जाने के मामले पर उन्होंने जेजेपी और इनेलो पर भी निशाना साधा।

यह भी पढ़ें:– Bulldozer Action: गुरुग्राम पुलिस ने कौशल गैंग के सदस्यों के अवैध कब्जों पर चलाया बुल्डोजर

About The Author

Related Posts