नेत्रदानी खिल्लू राम इन्सां को जरूरतमंद 5 परिवारों को राशन वितरित कर अर्पित की श्रद्धांजलि

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ/एमके शायना)। मानवता की सेवा में सदैव आगे रहने वाले चंडीगढ़ यूटी के खिल्लू राम इन्सां बीते दिनों अपनी स्वासों रूपी पूंजी पूरी करते हुए कुल मालिक के चरण कमलों में सचखंड जा बिराजे थे। इस दौरान उनके परिवार ने उनको श्रद्धांजलि देते हुए नामचर्चा का आयोजन करवाया और 5 आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों को राशन वितरित किया। यह नामचर्चा कम्यूनिटी सैंटर सैक्टर-35, चंडीगढ़ में आयोजित की गई। Chandigarh News

नामचर्चा की शुरूआत चंडीगढ़ के ब्लॉक प्रेमी सेवक रणवीर इन्सां ने ‘धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ के पवित्र नारे के साथ की। इसके बाद कविराजों ने शब्दवाणी की, जिसे साध-संगत ने पूरी श्रद्धा के साथ श्रवण किया। इस दौरान विशेष रूप से पहुंचे डेरा सच्चा सौदा की प्रबंधक कमेटी के सदस्यों ने नेत्रदानी खिल्लू राम इन्सां के परिवार के सदस्यों को विशेष रूप से सम्मानित किया। सच्चे नम्र सेवादार ने बताया कि खिल्लू राम इन्सां की आंखें पीजीआई अस्पताल चंडीगढ़ में दान की गईं, जो दो अंधेरी जिंदगियों को रोशनी देंगी। इस दौरान चंडीगढ़ के पूर्व डिप्टी मेयर, काउंसलर गुरबख्श रावत और लाइंस ग्रुप चंडीगढ़ की टीम व साध-संगत उपस्थित रही। Chandigarh News

About The Author

Related Posts