Honesty: मंडी कालांवाली इस सेवादार ने ऐसे बटौरी प्रशंसा
सड़क पर मिला एक महंगा मोबाइल वास्तविक मालिक को सौंपकर प्रस्तुत किया प्रेरणादायक उदाहरण
ओढ़ां (सिरसा)। मंडी कालांवाली में एक युवक ने ईमानदारी और मानवता का परिचय देते हुए सड़क पर मिला एक महंगा मोबाइल फोन उसके वास्तविक स्वामी को सौंपकर समाज के सामने प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। जानकारी के अनुसार गांव माखा निवासी किसान संदीप सिंह को मंडी कालांवाली स्थित रेलवे फाटक के समीप एक कीमती मोबाइल फोन पड़ा हुआ मिला। मोबाइल मिलने के बाद संदीप सिंह ने बिना किसी लालच के उसके मालिक का पता लगाने का प्रयास किया। Sirsa News
जांच करने पर पता चला कि वह मोबाइल कालांवाली निवासी बलवीर सिंह ढल्ला इन्सां का है। इसके पश्चात संदीप सिंह ने पूरी ईमानदारी के साथ मोबाइल फोन बलवीर सिंह को वापस कर दिया। अपना खोया हुआ मोबाइल सुरक्षित वापस मिलने पर बलवीर सिंह ने संदीप सिंह का आभार व्यक्त करते हुए उनकी सत्यनिष्ठा और नेकदिली की सराहना की। इस घटना की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है तथा लोग संदीप सिंह की ईमानदारी को प्रेरणादायक बता रहे हैं। वहीं संदीप सिंह ने इस प्रेरणादायक कार्य के पीछे संत डॉ गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं को बताया है। Sirsa News