ब्लॉक डबवाली के इस कपल ने पेश की मानवता की मिसाल

एमएसजी पावन महा परोपकार माह के उपलक्ष्य में किया रक्तदान

Published On

डबवाली (सुभाष)। ब्लॉक डबवाली से एमएसजी आईटी विंग के सदस्य ईशान अनेजा इन्सां और उनकी धर्मपत्नी ईशा अनेजा इन्सां ने शुक्रवार को एमएसजी पावन महा परोपकार माह के उपलक्ष्य में शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल स्थित पूज्य बापू मग्घर सिंह जी इंटरनेशनल ब्लड सेंटर सरसा में पहुंचकर रक्तदान किया। ईशान अनेजा इन्सां ने 40वीं बार जबकि ईशा अनेजा इन्सां ने 12वीं बार रक्तदान किया। रक्तदान के उपरांत ब्लड सेंटर प्रबंधन की ओर से दोनों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया तथा मेडल पहनाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

 

About The Author

Related Posts