सरसा में बवाना गैंग ने डॉक्टर से मांगी 20 लाख की रंगदारी

Published On

नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी

  • पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच

सरसा (सच कहूँ न्यूज)। प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी पिछले कुछ दिनों से अचानक फिरौती मांगने की घटनाएं बढ़ने लगी है। कांग्रेस नेता सुरेन्द्र नेहरा के पश्चात अब शहर के एक मनोरोग चिकित्सक डा. अशोक गुप्ता से रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। चिकित्सक डॉ. अशोक गुप्ता से 20 लाख रुपए की चौथ मांगने वाला बदमाश खुद को कुख्यात नीरज बवाना गैंग (Bawana Gang) का सदस्य बताकर बार-बार फोन कर उसे रकम देने के लिए धमका रहा हैं।

रुपए न देने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने डॉ. अशोक गुप्ता की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इससे पहले भी सी ब्लॉक निवासी सतीश अरोड़ा को काल कर बदमाशों ने 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

बढ़ी घटनाओं से लोग खौफादा

डबवाली रोड पर सांगवान चौक स्थित विश्वास मनोरोग व नशा मुक्ति अस्पताल के संचालक डॉ. अशोक गुप्ता को बदमाशों (Bawana Gang) ने शनिवार रात को फोन कर 20 लाख रुपए तैयार रखने को कहा। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली के कुख्यात नीरज बवाना गैंग का बदमाश बताया। धमकी भरे फोन आने से भयभीत डॉक्टर गुप्ता रविवार सुबह कुछ साथी डॉक्टरों के साथ थाना सिविल लाइन पहुंचे और चौथ मांगने की शिकायत दी। वहीं शहर में बढ़ती इन घटनाओं से लोग लोग खौफादा है और पुलिस प्रशासन से बदमाशों को जल्द गिरफ्तार कर इन घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग कर रहे हैं।

‘‘चिकित्सक डॉ. अशोक गुप्ता ने रंगदारी मांगने व धमकी देने के मामले में शिकायत दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्द मामले का पटाक्षेप करेंगे।

इंस्पेक्टर सुरेश कुमार, प्रभारी सिविल लाइन थाना।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts