जींद: सरोज ने हरियाणा प्रदेश में कला संकाय में किया टॉप

Published On

जींद गुलशन चावला। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में डीएन मॉडल स्कूल की छात्रा सरोज ने कला संकाय में प्रदेशभर में टॉप किया है। जबकि ओवरआल वह प्रदेशभर में तृतीय स्थान पर रही है। सरोज ने 500 में से 494 अंक हासिल कर यह उपलब्धि हासिल की है। सरोज की उपलब्धि पर डीएन मॉडल स्कूल की छात्रा सरोज की उपलब्धि पर खुशी का माहौल रहा। हरियाणा में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा सरोज ने भूगोल व अर्थशास्त्र विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किए। छात्रा ने दसवीं की वार्षिक परीक्षा में भी प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। विद्यालय की प्राचार्या राज रेढू ने बताया कि सरोज की इस उपलब्धि पर नाज है।

सरोज ने अंग्रेजी विषय में 100 में से 99 अंक, हिंदी में 96, ज्योग्राफी में 100, पॉलिटिकल साइंस में 99, इकोनोमिक्स में 100 और मैथ में 94 अंक प्राप्त किए हैं। सरोज के पिता मजदूरी करते हैं और वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे हैं। सरोज सबसे बड़ी है और माता-पिता के बाद उसी पर घर की जिम्मेदारी है। 12वीं की पढ़ाई के दौरान सरोज दोपहर बाद स्कूल से आने के बाद दो घंटे पढ़ाई करती थी और उसके बाद घर के काम में मां का हाथ बंटाती थी। इसके बाद रात को एक से दो बजे तक पढ़ाई करती थी। सरोज ने अपनी पढ़ाई के दौरान सोशल मीडिया से दूरी बनाकर रखी। हालांकि एक बार सरोज ने आईएएस दिव्या तंवर की वीडियो देखी थी, वहीं से उसे आईएएस बनने की प्रेरणा मिली। सरोज के पिता चाहते थे कि वह एमबीबीएस करे और डाक्टर बने लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वह एमबीबीएस करवाने में असमर्थ रहे। क्योंकि तीन साल पहले सरोज के पिता को कैंसर की बीमारी के बारे में पता लगा और उनका उपचार शुरू हुआ। मां सुदेश ने कहा कि वह बहुत खुश हैं उन्हें चिंता थी कि कितने नंबर आएंगे। रात को 12 बजे तक पढ़ती थी। दूसरी बहनों को भी पढ़ाती थी। सरोज ने किसी तरह का टयूशन नही लिया और न ही कोचिंग ली। सेल्फ स्टडी कर के ही सरोज ने ये मुकाम हासिल किया है।

About The Author

Related Posts