बाल सुरक्षा और मानव तस्करी के खिलाफ रेलवे पुलिस व सीडब्ल्यूसी की संयुक्त बैठक, भिवानी में रणनीति तैयार

Published On

भिवानी (सच कहूँ/इंद्रवेश)। Bhiwani News: भिवानी के रेलवे सुरक्षा बल थाना कार्यालय में शुक्रवार को बाल श्रम, भिक्षावृत्ति और मानव तस्करी जैसे गंभीर मुद्दों पर लगाम लगाने के लिए एक महत्वपूर्ण समन्वय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी), जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू) और रेलवे सुरक्षा बल के आला अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता सीडब्ल्यूसी के चेयरपर्सन प्रदीप तंवर ने की। इस दौरान धीरज सैनी सदस्य, संदीप कुमार जिला बाल संरक्षण इकाई, सुरेंद्र कुमार एएसआई आरपीएफ, नवीन कुमार एचसीआरपीएफ भी मौजूद रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की कार्यप्रणाली को मजबूत करना और रेलवे परिसर में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना था। Bhiwani News

चर्चा के दौरान विभिन्न बिंदुओं पर जोर दिया गया। जिसमें रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बच्चों से कराए जा रहे श्रम और भिक्षावृत्ति गिरोहों की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई करना। गुमशुदा बच्चों के रेस्क्यू और उनके सुरक्षित पुनर्वास की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाना। आरपीएफ और बाल संरक्षण इकाइयों के बीच बेहतर तालमेल बिठाना ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान तेजी से हो सके। बैठक के अंत में सभी विभागों ने आपसी सहयोग से एक जीरो टॉलरेंस नीति अपनाने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि रेलवे के माध्यम से होने वाली किसी भी संदिग्ध गतिविधि या बच्चों के शोषण पर पैनी नजर रखी जाएगी। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– मोरना चीनी मिल के विस्तारिकरण पर भाजपाईयों ने किया मिष्ठान वितरण

About The Author

Related Posts