सरसा के गंगा की महकदीप कौर ने नेशनल कबड्डी में हरियाणा को बनाया चैंपियन

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

गांव में ढोल-नगाड़ों के बीच ग्रामीणों ने किया जोरदार स्वागत | Sirsa News

National Kabaddi tournament: गोरीवाला (सच कहूँ/अनिल)। क्षेत्र के गांव गंगा की होनहार खिलाड़ी महकदीप कौर ने 35वीं नेशनल सब जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा टीम को विजेता बनाया है। महाराष्ट्र के आलंदी (पुणे) में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हरियाणा ने मेजबान महाराष्ट्र को हराकर खिताब अपने नाम किया। इस उपलब्धि के बाद गांव गंगा सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई। महकदीप कौर के घर बधाई देने वालों का तांता लग गया। गांव लौटने पर आसपास की ग्राम पंचायतों और ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। गोरीवाला ग्राम पंचायत द्वारा खिलाड़ी का विशेष सम्मान किया गया। महकदीप को फूल-मालाओं और नकद इनाम से सम्मानित किया गया। खुली जीप में ढोल-नगाड़ों के साथ गांव की गलियों में जुलूस निकाला गया, जहां लोगों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। Sirsa News

मोडी गांव में भी प्रवेश द्वार पर महिलाओं, बच्चों और खिलाड़ियों ने उनका भव्य अभिनंदन किया। पैतृक गांव गंगा पहुंचने पर जगह-जगह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किए गए। महकदीप कौर गांव के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा हैं। उन्होंने सब जूनियर कबड्डी के लिए लंबे समय से कड़ी मेहनत की थी। विद्यालय के प्राचार्य प्रेम कुमार ने बताया कि महकदीप पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विशेष रुचि रखती हैं। उनकी यह उपलब्धि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। इस मौके पर सरपंच हरचरण सिंह, जयपाल सिंह बग्गी, दीपा सिंह, कालूराम, देवेंद्र डिंपी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts