सर! मेरे पास पॉवर नहीं है सस्पेंड करने की: एसपी, जब मै कह रहा हूँ सस्पेंड करो: अनिल विज

Published On

एक आरोपी पुलिस कर्मचारी को सस्पेंड करने को लेकर एसपी उपासना पर भड़के मंत्री अनिल विज

  • आप मेरा आदेश लिखकर भेजे, मै देखता हूँ कौन सस्पेंड नहीं करता: मंत्री अनिल विज

कैथल (सच कहूँ/कुलदीप नैन)। Kaithal News: आरकेएसडी कॉलेज के सभागार में जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज की एसपी उपासना के साथ तीखी बहस हुई। यह बहस एक पुलिस कर्मचारी के निलंबन को लेकर हुई। इस दौरान भड़के मंत्री विज ने एसपी को कह डाला कि आप उठ जाईये, जब आपके पास पावर नहीं। दरअसल, शिकायतकर्ता गांव तितरम निवासी संदीप मलिक ने शिकायत दी थी कि एएसआई संदीप ने जमीन बेचने को लेकर उससे पैसे लिए थे, लेकिन पुलिस में होने के कारण पैसे वापस नहीं दिए गए थे।

मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री अनिल विज ने मौके पर मौजूद एसपी को संबंधित कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए। इस पर एसपी ने कहा कि संबंधित पुलिस कर्मचारी वर्तमान में कुरुक्षेत्र जिले में तैनात है और वह कैथल पुलिस के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता। ऐसे में उनके पास उसे निलंबित करने का अधिकार नहीं है। उसके पास पॉवर नहीं है। कुरुक्षेत्र एसपी या डीजी ही ऐसा कर सकते हैं। उए सुनते ही मंत्री अनिल विज भड़क गये। मंत्री ने कहा कि यदि उनके पास कार्रवाई करने की शक्ति नहीं है तो वे अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकतीं।

उठ जाईये, जब आपके पास पावर नहीं | Kaithal News

उन्होंने कहा, ‘अगर आपके पास पावर नहीं है तो आप यहां से उठ जाइए।’ जब मैं कह रहा हूँ तो इससे बड़ी पावर क्या है। मंत्री के इस बयान के बाद बैठक में कुछ देर के लिए असहज माहौल बन गया और उपस्थित अधिकारियों व समिति सदस्यों के बीच खामोशी छा गई। अंत में डीसी अपराजिता ने हस्तक्षेप करते हुए मामला शांत किया और कहा कि वे इस बारे में मंत्री जी के आदेशो को उच्च अधिकारियो के पास भेज देगी।

मै देखता हूँ कौन सस्पेंड नहीं करता

विज ने कहा कि डीजीपी को लिख दो और उसमें लिखो कि कमेटी के चेयरमैन अनिल विज ने आदेश दिए हैं कि कर्मचारी को सस्पेंड करो, मैं देखता हूं कौन सस्पेंड नहीं करता। इससे पहले मामले में भी विज ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए और कहा कि इसमें पुलिस का निकम्मापन दिखाई दे रहा है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– 5 वर्ष से फरार उदघोषित आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts