खरखौदा नगर पालिका में मुकेश सैनी बने उपाध्यक्ष

Published On

खरखौदा ,सच कहूं /हेमंत कुमार । स्थानीय नगर पालिका राज्य चुनाव आयोग के निर्देशानुसार उपमंडल अधिकारी निर्मल नागर की देखरेख में वाइस चेयरमैन पद के लिए चुनाव संपन्न कराया गया। पद के लिए दो पार्षदों ने नामांकन दाखिल किए । जिसमें वार्ड नंबर 16 के पार्षद मुकेश सैनी ने 10 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। स्थानीय विधायक पवन व नपा अध्यक्ष हीरालाल इंदौरा ने मुकेश सैनी को लड्डू खिलाकर जीत की बधाई दी। दूसरी और विश्व पर्यावरण दिवस पर विधायक पवन ने नगर पालिका प्रांगण में पेड़ लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए और लगाए हुए पेड़ की देखभाल इस तरीके से करनी चाहिए जैसे हम अपनी व अपने बच्चों की देखभाल करते हैं क्योंकि यदि धरती पर पेड़ पौधे ज्यादा होंगे तो हमारा पर्यावरण स्वच्छ और वातानुकूलित रहेगा।

About The Author

Related Posts