Kurukshetra Lok Sabha: नवीन जिंदल की धर्मपत्नी शालू जिंदल ने कुरूक्षेत्र लोकसभा चुनाव को लेकर दिया बड़ा बयान

Published On

Kurukshetra Lok Sabha: पिहोवा (जसविन्द्र सिंह)। जैसे जैसे मतदान की तिथि पास आ रही है वैसे वैसे चुनावी प्रचार की गतिविधियां भी तेज हो रही है। कुरूक्षेत्र लोकसभा को हॉटसीट के तोर पर जाना जाता है, जहां से भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल मैदान में है। लगातार नवीन जिंदल चुनावी मैदान में बढ़त बना रहे है। आज नवीन जिंदल की पत्नी शालू जिंदल चुनाव प्रचार प्रसार करने पिहोवा पहुंची जहां भाजपा महिला मोर्चा की मंडलाध्यक्ष गीता शर्मा ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान महिला मोर्चा तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक रोड शो भी निकाला जिसमे हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे। महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष गीता शर्मा ने अपने निवास स्थान पर एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जिसमें समस्त शहर वासियों अपनी उपस्थिति दिखाई। इस जनसभा में गीता शर्मा सहित महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने शालू जिंदल को पगड़ी पहना कर पुष्पगुच्छ देकर भव्य स्वागत किया।

Summer Vacation: गर्मी की मार, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व दिल्ली सहित इन राज्यों में समय से पहले होंगी स्कूलों की छुट्टियां!

सभा में बोलते हुए गीता शर्मा ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में नरेंद्र मोदी ने भारतवर्ष का नाम पुरे विश्व मे बुलंदियों पर पहुंचा दिया है। तथा नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार हमेशा देश की उन्नति के लिए प्रयासरत रही है।नवीन जिंदल जैसे ईमानदार व्यक्ति को कुरुक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी बना कर भाजपा ने बहुत बड़ा काम किया है। सभा में गीता शर्मा ने सभी शहर वासियों से नवीन जिंदल के पक्ष में वोट की अपील की। पिहोवा पहुंचने पर भाजपा उम्मीदवार नवीन जिंदल की धर्मपत्नी शालू जिंदल ने भी सभी निवासियों से वोट की अपील की तथा महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष गीता शर्मा तथा कार्यकतार्ओं द्वारा दिए गए मन सम्मान के लिए धन्यवाद भी किया। एक वार्ता में शालू जिंदल ने बताया की नवीन जी ने जिंदल फाउंडेशन द्वारा एक बहुत बड़े स्किल प्रोग्राम सेंटर का गठन किया जा रहा है जिसमे हर वर्ष 10000 बच्चे स्किल प्रोग्राम प्रशिक्षण लेंगे। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी नवीन जिंदल द्वारा अनेकों सामाजिक कार्य सम्पन्न हुए है, इस प्रकार के अनेकों प्रोजेक्ट लगाए जायेंगे। शालू जिंदल ने कहा कि जहां भी वह जा रहे हैं वहां पर उनको जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है और कार्यकर्ताओं व जनता में भरी जोश देखने को मिल रहा है तथा इस बार 400 पार का नारा बिलकुल सत्य होने वाला है।

About The Author

Related Posts