Haryana Weather: एक बार फिर हरियाणा के ये शहर बने शिमला, जानिये आज का ताजा अपडेट

Published On

Haryana Weather: हिसार, सच कहूँ/संदीप सिंहमार। पश्चिमी विक्षोभ का असर हरियाणा में आंधी व बारिश के रूप में दिखाई दिया। हरियाणा के गुरुग्राम, मानेसर में जहां झमाझम बारिश हुई वहीं फरीदाबाद में बूंदाबांदी ने लोगों को गर्मी से राहत दी। इसके अलावा सरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी व चरखी-दादरी में तेज आंधी चली। भारत मौसम विभाग के चंडीगढ़ स्थित मौसम विज्ञान केंद्र व चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि अभी 5 जून तक वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर इसी प्रकार बना रहेगा। इस दौरान हरियाणा प्रदेश में तेज हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं मध्यम स्तर की बारिश दर्ज की जाएगी। कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना बनी हुई है। राजस्थान के कोटा में तेज बरसात हुई। भीलवाड़ा में भी शाम को बरसात हुई। इससे पहले सीकर, बीकानेर, झुंझुनूं और टोंक में मंगलवार सुबह रुक-रुककर पश्चिमी विक्षोभ परिसंचरण तंत्र के रूप में पंजाब व आसपास के क्षेत्र के ऊपर वायुमंडल के मध्य स्तरों में अवस्थित है तथा अरब सागर की खाड़ी से नमी की आपूर्ति भी हो रही है।

RBI News: आरबीआई ने बताया वो कौन से नोट हैं जिन्हें छापना बंद किया, जानें…

राजस्थान व हरियाणा के अधिकांश भागों में तीव्र आँधी-बारिश गतिविधियां दर्ज की गई। बीकानेर,अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा संभाग के कुछ भागों में तेज मेघगर्जन, अंधड़ के साथ मध्यम से तेज बारिश व उदयपुर, जोधपुर संभाग में छुटपुट स्थानों पर आंधी बारिश हुई। वहीं बीकानेर, अजमेर, कोटा, जयपुर, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं वज्रपात व एक दो स्थानों पर भारी बारिश भी हुई। आंधी बारिश की गतिविधियों में 5 जून से गिरावट होने व बीकानेर, जयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, आंधी के साथ हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है। 6 जून से पश्चिमी राजस्थान व हरियाणा व पंजाब के अधिकांश भागों में मौसम शुष्क रहने व तापमान में 3-5 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है।

राजस्थान में मकान गिरा | Haryana Weather

बीकानेर के लूणकरणसर में तेज बारिश ने एक मकान पर कहर बरपाया। मकान के मलबे में दबने से एक बच्ची घायल हो गई। वहीं बारिश के कारण ही सीकर में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। भारत मौसम विभाग के जयपुर मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक बुधवार को भी राजस्थान के 29 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

About The Author

Related Posts