हरियाणा में पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा

Published On

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने किया भव्य स्वागत

गुरुग्राम/नूंह। कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी की भारत (Rahul Gandhi) जोड़ो यात्रा बुधवार की सुबह राजस्थान से हरियाणा में प्रवेश कर गई। मेवात क्षेत्र के नूंह जिला में मुंडाका बॉर्डर से उनकी यात्रा हरियाणा में पहुंची। इसी बार्डर के निकट ही दोहा गांव के पास राहुल गांधी की जनसभा भी हुई, जिसमें उन्होंने एक बार फिर दोहराया कि वे नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोल रहे हैं। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से शुरू हुई थी, जो विभिन्न राज्यों से होते हुए लोगों को एकता का संदेश देते हुए आगे बढ़ी।

मेवात क्षेत्र में अत्यधिक भीड़ के चलते सड़कें हुई जाम | Rahul Gandhi

हरियाणा में राहुल गांधी की यात्रा के स्वागत के लिए पिछले कई दिनों से तैयारी की जा रही थी। रूट मैप से लेकर तमाम तैयारियां प्रदेश अध्यक्ष उदयभान और राज्य सभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में की गई। बुधवार की सुबह 6 बजे राहुल गांधी ने राजस्थान के अलवर जिला से हरियाणा की सीमा में कदम रखे तो हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा समेत तमाम वरिष्ठ नेताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। ठंड के बीच कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी जिंदाबाद के जयकारे लगाते हुए उनकी यात्रा का स्वागत किया।

सफेद-काले रंग की बढ़ी हुई दाड़ी राहुल गांधी की पद (Rahul Gandhi) यात्रा की भी गवाही दे रही है। सामान्य नेता की तरह से वे इस यात्रा को गति दे रहे हैं। तमाम ऐशो-आराम त्यागकर वे सड़कों पर भारत को जोडऩे निकले हैं। भले ही कांगे्रस के अध्यक्ष बदल गए हों, लेकिन कांग्रेसियों के लिए राहुल गांधी का कद आज भी बड़े नेता के रूप में है। ऐसा इस यात्रा में नजर आया। हर नेता की यही ख्वाहिश थी कि राहुल गांधी तक वे एक बार पहुंच जाएं। एक बार राहुल गांधी से उनका हाथ मिल जाए। एक बार राहुल गांधी की नजर उन पर पड़ जाए। इसके लिए नेता जद्दोजहद करते नजर आए।

यह भी पढ़ें:– हरियाणा में उपममुख्यमंत्री के काफिले का एक्सीडेंट

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts