Sirsa Rains: रानियां मंडी हुई पानी-पानी! बारिश से 60-70 प्रतिशत तक फसल बर्बाद, खरीद ठप

Published On

नमी के कारण खरीद शुरू नहीं, किसान बोले- कोई इंतजाम नहीं

Sirsa Rains: रानियां (सच कहूँ न्यूज)। क्षेत्र में लगातार बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शनिवार दोपहर बाद हुई तेज बारिश में रानियां अनाज मंडी सहित कई जगहों पर खुले में रखा गेहूँ भीग गया। नमी अधिक होने के कारण सरकारी खरीद अभी तक शुरू नहीं हो पाई, जिससे किसानों की फसल खराब हो रही है। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ दिनों से खराब मौसम के चलते गेहूँ की फसल को भारी नुकसान हुआ है। कई गांवों में 60 से 70 प्रतिशत तक दाने खराब होने की बात सामने आई है और खेतों में गेहूँ के दाने टूटकर गिरते देखे गए हैं। Sirsa News

रानियां मंडी में अब तक करीब 3300 क्विंटल गेहूँ की आवक हो चुकी है, लेकिन अधिक नमी के कारण खरीद प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। बारिश के दौरान शेड से बाहर रखी करीब 120-130 क्विंटल गेहूँ भीग गई। कुत्ताबड़ केंद्र पर 1200 क्विंटल और जीवननगर मंडी में 1150 क्विंटल गेहूँ पहुंच चुकी है। किसानों का कहना है कि मंडी में तिरपाल और शेड की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें खुले में फसल रखने को मजबूर होना पड़ रहा है।

मंडी में तिरपाल-शेड की कमी पर उठे सवाल | Sirsa News

किसान सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि सरकार और मंडी प्रशासन की ओर से कोई ठोस इंतजाम नहीं किए गए हैं। किसानों ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से उनका गेहूँ मंडी में पड़ा है। आढ़तियों और मार्केट कमेटी ने नमी अधिक होने के कारण गेहूँ सुखाने को कहा, लेकिन तिरपाल या अन्य साधनों की व्यवस्था नहीं की गई। इस बीच हुई बारिश में गेहूँ भीगकर खराब होने लगा है और मंडी में पड़ा गेहूँ अंकुरित होने लगा है। कृषि विभाग किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत नुकसान दर्ज कराने के लिए जागरूक कर रहा है। 20 से अधिक गांवों में नुकसान की रिपोर्ट सामने आई है और अधिकारी मौके का निरीक्षण कर चुके हैं। Sirsa News

मंडी में किसानों के लिए तिरपाल और टेंट की व्यवस्था की गई है, हालांकि मौके पर ऐसी व्यवस्था नजर नहीं आई।
– सुरेंद्र नैन, मार्केट कमेटी के सचिव  

About The Author

Related Posts