सरसा के इस छोटे से गांव के रिटायर फौजी ने चलाई ऐसी मुहिम, पूरा गांव हो लिया साथ!

Published On

चोपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। गांव तरकांवाली के सेवानिवृत्त फौजी ने पर्यावरण को सुंदर आकर्षित और हरा-भरा बनाने के लिए करीब 3 महीने पहले एक मुहिम चलाई। उसका असर यह हुआ कि अब सुखबीर फौजी के साथ पूरा तरकांवाली गांव धीरे-धीरे उनके इस सामाजिक कार्यों को देखते हुए कंधे से कंधा मिलकर के उनका भरपूर सहयोग कर रहा। Sirsa News

3 महीने पहले एक मुहिम चलाई | Sirsa News

इसी कड़ी में वन महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ और गाँव को सुंदर बनाओ मुहिम में गाँव के छोटे-छोटे बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग, गांव के बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया और गाँव के पार्क, शिवपुरी, बस स्टैंड, गाँव के मुख्य मार्ग के दोनों तरफ हरे-भरे पेड़ पौधे लगाए। Tree Plantation

बता दें कि एयर फोर्स से रिटायर्ड होकर आए सुखवीर फौजी पिछले 3 महीने से लगातार गांव को सुंदर और आकर्षित बनाने के लिए सुबह-सुबह जल्दी उठकर गांव के सार्वजनिक जगह पर सामाजिक कार्य करते थे, अब सुखबीर फौजी के साथ पूरा तरकांवाली गांव उनके इस सामाजिक कार्यों को देखते हुए कंधे से कंधा मिलकर भरपूर सहयोग कर रहा है। सुखवीर फौजी की यह मुहिम लगातार जारी है। अब हर कोई सुखवीर फौजी के कार्यों की सराहना और उनको सैल्यूट करता हुआ दिखाई दे रहा है। Sirsa News

Sirsa Weather : आफत की बरसात, 1987 का तोड़ा रिकॉर्ड, राजपुरा माइनर टूटी, बाढ़ का खतरा!

About The Author

Related Posts