Haryana Roadways: गुरुग्राम से प्रयागराज महाकुंभ में आज से चलेगी रोडवेज बस

Published On

यात्रियों को बस अड्डे पर जाकर करानी होगी सीट बुक

Haryana Roadways News: गुरुग्राम (सच कहूँ न्यूज)। गुरुग्राम से प्रयागराज महाकुंभ मेले में जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। हरियाणा परिवहन विभाग ने गुरुग्राम में श्रद्धालुओं की मांग को देखते हुए गुरुग्राम से प्रयागराज के लिए सीधी बस सेवा शुरू की है। इससे गुरुग्राम जिले के लोग भी सीधा रोडवेज बस से महाकुंभ मेले में जा सकेंगे। बस संचालन को लेकर रूट और किराया भी तय कर दिया गया है। Haryana Roadways

हरियाणा रोडवेज गुरुग्राम के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत ने बताया कि एक फरवरी शनिवार से यह सेवा शुरू की जा रही है। जिसमें प्रतिदिन गुरुग्राम बस अड्डे से साधारण श्रेणी की बस रोजाना गुरुग्राम डिपो से शाम 6 बजे प्रयागराज के लिए रवाना होगी व अगले दिन सुबह 5 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। श्रद्धालु आराम से संगम में डुबकी लगाकर इसी बस से वापस भी लौट सकते हैं। वापसी में यह बस निर्धारित पार्किंग स्थल से शाम 6 बजे गुरुग्राम के लिए रवाना होगी। गुरुग्राम से प्रयागराज का एक तरफ का किराया 955 रुपये निर्धारित किया गया है। बस यात्रा के लिए गुरुग्राम बस अड्डे पर स्थित ट्रैफिक शाखा में आॅफलाइन मोड यानी फिजिकल मोड में बुकिंग शुरू की गई है। Haryana Roadways

Ferozepur Truck-Pickup Collision: ट्रक-पिकअप टक्कर में नौ लोगों की मौत, 15 घायल

About The Author

Related Posts