रोड़ी की साध-संगत ने पक्षियों के चोगे पानी के लिए किया समाज को प्रेरित
बांटे सैकड़ों पानी के सकोरे
सरसा (सच कहूँ/राजू)। डेरा सच्चा सौदा के पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा शुरू की गई पक्षियों उद्धार मुहिम के तहत रोड़ी ब्लॉक की साध-संगत ने बप्पां में आयोजित नामचर्चा दौरान सैकड़ों पानी के सकोरे बांटते हुए पक्षियों के लिए चोगे पानी का प्रबंध करने का प्रण लिया। नामचर्चा की शुरूआत विनती भजन के साथ हुई। तदोपरांत कविराज ने मुर्शिद के प्रेम प्रथाए भजनों द्वारा साध-संगत को लाभांवित किया। नामचर्चा का लाभ उठाने के लिए भीषण गर्मी की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में साध-संगत मौजूद रही। Sirsa News
इस मौके पर ब्लॉक प्रेमी सेवक पवन इन्सां ने साध-संगत का इलाही नारा लगाकर नामचर्चा में पहुंचने पर स्वागत करते हुए कहा कि पूज्य गुरु जी ने हमें जो मानवता भलाई कार्य का रास्ता दिखाया है हमें उस पर चलते हुए अधिक से अधिक परहित के कार्य करने हैं। वहीं उन्होंने गर्मी के मौसम के मद्देनजर साध-संगत से आह्वान किया कि बेजुबान पशु पक्षियों के लिए अपने घरों के आसपास चोगे पानी का प्रबंध करें।
उन्होंने किसानों से आह्वान करते हुए कहा कि शाम को खेतों से लौटते समय कुछ पल के लिए बोरवेल जरूर चलाकर आएं ताकि रात के समय खेतों में रहने वाले जीव जंतु अपनी प्यास बुझा सकें। वहीं नामचर्चा में पहुंचे सच्चे नम्र सेवादार यादविंद्र इन्सां ने भी साध-संगत को मानवता भलाई कार्य करने के लिए प्रेरित किया। Sirsa News