सरसा में डबवाली के नायब तहसीलदार व नाथूसरी चौपटा के तहसीलदार की गाड़ी हादसाग्रस्त, हिसार में भर्ती
भावदीन टोल के पास हाईवे के चल रहे मरम्मत कार्य के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से जा टकराई
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। भावदीन टोल के पास हाईवे के चल रहे मरम्मत कार्य के चलते डबवाली के नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र और नाथूसरी चौपटा के तहसीलदार अजय कुमार की गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया। वे निजी गाड़ी में कुरुक्षेत्र जा रहे थे। देर शाम के समय हुए हादसे में वे गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उन्हें पुलिस की मदद से हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार दोनों अधिकारी गाड़ी लेकर कुरुक्षेत्र के लिए जा रहे थें। Sirsa News
इस दौरान सड़क निर्माण कार्य के चलते गाड़ी अनियंत्रित होकर दूसरी गाड़ी से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तहसीलदार अजय कुमार के पैर गाड़ी में फंस गया। लोगों ने बड़ी मुश्किल से उनके पैर को बाहर निकाला। उनके पैर में फैक्चर हो गया। वहीं, नायब तहसीलदार सुभाष चंद्र के हाथ में फैक्चर आया है। आसपास के लोगों ने इस संबंध में पुलिस को सूचित किया। तुरंत प्रभाव से एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों को सिरसा की बजाय सीधे हिसार ले गई। जहां पर निजी अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। वहीं, अब भी तक इस मामले में पुलिस के पास कोई शिकायत नहीं आई है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस मामले में जैसे ही शिकायत आएगी , मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी जाएगी। Sirsa News