Bengal Election Results: भवानीपुर में बड़ा उलटफेर: ममता बनर्जी चुनाव हारीं, शुभेंदु अधिकारी की बड़ी जीत
Bengal Election Results: भवानीपुर में बड़ा उलटफेर: ममता बनर्जी चुनाव हारीं, शुभेंदु अधिकारी की बड़ी जीत
Published On
पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा झटका देखने को मिला है। राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भवानीपुर विधानसभा सीट से चुनाव हार गई हैं। उन्हें सुवेंदु अधिकारी ने 15,114 से ज्यादा वोटों के अंतर से मात दी है। यह हार इसलिए भी खास मानी जा रही है क्योंकि भवानीपुर सीट को ममता बनर्जी का मजबूत गढ़ माना जाता रहा है।
क्यों अहम है यह हार?
- भवानीपुर लंबे समय से ममता बनर्जी की सुरक्षित सीट मानी जाती थी
- इस सीट से हार ने राज्य की राजनीति में बड़ा संदेश दिया है
- विपक्ष के लिए यह एक बड़ी मनोवैज्ञानिक जीत बनकर उभरी है
राजनीतिक मायने
इस परिणाम ने साफ कर दिया है कि पश्चिम बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव आ रहा है। भारतीय जनता पार्टी के लिए यह जीत सिर्फ एक सीट नहीं, बल्कि पूरे राज्य में बढ़ते जनसमर्थन का संकेत है।
वहीं तृणमूल कांग्रेस के लिए यह हार आत्ममंथन का बड़ा कारण बन सकती है।