Naamcharcha: मीरापुर में ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन
मीरापुर में नामचर्चा का आयोजन
मीरापुर (सच कहूं/कोमल प्रजापति)। Mirapur News: पूज्य गुरु संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सा की पावन प्रेरणा से रविवार को ब्लॉक स्तरीय नामचर्चा का आयोजन मीरापुर निवासी ललित इन्सा के आवास पर श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में अनुयायियों ने भाग लेकर सत्संग का लाभ उठाया।
नाम चर्चा का संचालन प्रेमी सेवक अनिल इन्सा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा के पवित्र नारे के साथ हुई, इस दौरान कविराज भाइयों ने एक से बढ़कर एक सुंदर भजन प्रस्तुत किए। भजनों की मधुर प्रस्तुति से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया और उपस्थित साध-संगत भक्ति रस में सराबोर नजर आई। साध संगत ने भजनों का आनंद लेते हुए गुरु महिमा का गुणगान किया। उसके उपरांत मास्टर सुभाष इन्सा ने पवित्र ग्रंथ से अनमोल वचन पढ़कर संगत को सुनाएं।
कार्यक्रम में आजाद इन्सा, अरविंद इन्सा, ललिता इन्सा, अमित इन्सा, विनीत इन्सा, कुणाल इन्सा सहित अन्य अनुयायी मौजूद रहे। अंत में सभी ने मानवता की भलाई, आपसी प्रेम और सद्भाव बनाए रखने का संकल्प लिया।