Punjab

पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन, विदेशी गैंगस्टरों से जुड़ा ऑपरेटिव गिरफ्तार
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 14.63 करोड़ रुपये के खेल स्टेडियम का शिलान्यास किया ताकि युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा दी जा सके और पंजाब को स्वस्थ बनाया जा सके
पंजाब ने सीमा के पीछे खड़ी की अदृश्य दीवार; संगठित अपराध की सप्लाई चेन तोड़ने के लिए दूसरी सुरक्षा पंक्ति को किया मजबूत
भगवंत मान सरकार की 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' के तहत 4,600 घुटनों का प्रत्यारोपण , कैशलेस सर्जरी से हज़ारों लोगों की चलने-फिरने की क्षमता बहाल हुई
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने अत्याधुनिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को किया लोकार्पित, संगरूर के 85 गांवों को होगा लाभ

ऐलनाबाद की साध-संगत ने पूज्य गुरु जी की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर पेश की मानवता की मिसाल

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में किया सहयोग

Aashirwad Campaign: ऐलनाबाद (सच कहूँ न्यूज)। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन शिक्षाओं से प्रेरित होकर डेरा सच्चा सौदा की साध-संगत 175 मानवता भलाई कार्यों के तहत लगातार सेवा कार्य कर रही है। इसी कड़ी में सरसा जिले के ब्लॉक ऐलनाबाद की साध-संगत ने गांव रत्ताखेड़ा के एक जरूरतमंद परिवार की बेटी की शादी में आशीर्वाद मुहिम के तहत आर्थिक सहयोग देकर मानवता की मिसाल पेश की। Sirsa News

जानकारी के अनुसार गांव रत्ताखेड़ा निवासी रमेश कुमार के परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है। रमेश कुमार स्वयं लंबे समय से बीमार रहता है, जबकि उसका बड़ा बेटा दृष्टिहीन है। परिवार का गुजारा छोटे बेटे और उसकी पत्नी की मेहनत से बड़ी मुश्किल से चल रहा है। ऐसे में रमेश कुमार को अपनी बेटी शमेश्ता की शादी की चिंता सता रही थी। जब इस बारे में ब्लॉक ऐलनाबाद की साध-संगत को पता चला तो उन्होंने तुरंत मदद का निर्णय लिया। साध-संगत ने बेटी की शादी के लिए घरेलू जरूरत का सामान खरीदने में आर्थिक सहयोग देकर परिवार का सहारा बना।

साध-संगत के इस सराहनीय कार्य के लिए लड़की के परिजनों व ग्रामीणों ने डेरा सच्चा सौदा के सेवादारों व पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां का आभार जताया। इस सेवा कार्य में ब्लॉक प्रेमी सेवक संतलाल इन्सां, विजय इन्सां, हरजिंद्र इन्सां, सुभाष इन्सां, प्रीतम इन्सां सहित शाह सतनाम जी ग्रीन एस वेलफेयर कमेटी के सेवादारों तथा गांव-शहर की सच्ची प्रेमी समिति के सदस्यों का सहयोग रहा। Sirsa News

About The Author

Related Posts