Weather Today: भीषण गर्मी के बीच मौसम विभाग ने सुनाई अच्छी खबर, इस तारीख से उत्तर भारत में झमाझम बारिश

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

Weather Today: चंडीगढ़/हिसार सच कहूँ/संदीप सिंहमार। हरियाणा और पंजाब में गर्मी ने अप्रैल में ही प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया है। लगातार तीन दिनों से हरियाणा और पंजाब का अधिकतम तापमान बढ़ता जा रहा है। खास बात यह है कि इस बार राजस्थान से ज्यादा अधिकतम तापमान हरियाणा-पंजाब में बना हुआ है। दूसरी तरफ भयंकर सूखी गर्मी से झुलसते राजस्थान में राहत की बौछार गिरी हैं। बीकानेर, सीकर, सवाई माधोपुर और बाड़मेर जिले में शनिवार को गरज-चमक के साथ बारिश हुई। राजसमंद जिले में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। बीकानेर के नोखा में व सीकर में भी दोपहर बादअचानक बारिश हुई। सवाई माधोपुर के गंगापुर सिटी में भी तेज बरसात हुई। इस बारिश के साथ राजसमंद जिले के कुंभलगढ़ में शाम 4 बजे के बाद बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। सीकर में सांयकाल तेज धूप के बीच अचानक मौसम बिगड़ा और बारिश शुरू हुई। इसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। भारत मौसम विभाग के जयपुर विज्ञान केंद्र ने आज 26 अप्रैल को हीटवेव की चेतावनी जारी की है।

पारा 44 पार, यूपी में रेड अलर्ट | Weather Today:

देश के कई हिस्सों में लू का असर तेज होता जा रहा है। तीन चौथाई हिस्सा हीटवेव की चपेट में हैं। उत्तर-पश्चिम, उत्तर, मध्य और पश्चिम भारत के 5 राज्यों के 14 शहरों में पारा 44 डिग्री के पार जा चुका है। इनमें वाराणसी, बांदा, रोहतक, झारसुगुड़ा, टिटलागढ़, अकोला, अमरावती, वर्धा, चंद्रपुर, यवतमाल, बाड़मेर, हमीरपुर, आगरा और राजनांदगांव शामिल हैं।

दो दिन बाद सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

वहीं दो दिन बाद एक वेस्टर्न डिस्टर्बेस राज्य में सक्रिय होगा। इसके प्रभाव से 16 जिलों में आंधी चलने के साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। वही हरियाणा में पंजाब में गर्मी का प्रकोप लगातार बना हुआ है। इन इलाकों में पंजाब का फरीदकोट सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके बाद हरियाणा के रोहतक में 44.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान बना रहा। भारत मौसम विभाग के बुलेटिन के मुताबिक अब 26 से 28 अप्रैल तक हरियाणा,पंजाब व राजस्थान में तेज आंधी के साथ बारिश आने के आसार बने हुए हैं। इस दौरान मौसम प्रभावित इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है।

About The Author

Related Posts