Blood Donation: डबवाली के सतपाल इन्सां ने इंसानियत की सेवा में दिया बड़ा योगदान!

Published On

Blood Donation: डबवाली (सच कहूँ न्यूज)। डेरा सच्चा सौदा जिला सिरसा, ब्लॉक डबवाली के सेवादार ने एक जरूरतमंद मरीज के इलाज में मदद करके इंसानियत का सच्चा फर्ज निभाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ब्लॉक डबवाली जोन न: 2 के 15 मैंम्बर सेवादार सतपाल इन्सां के पास गांव अलीका के एक परिवार का फोन आया कि उनके परिवार का एक सदस्य आत्मा राम जोकि गुर्दे की बिमारी से ग्रसित है और वह बालाजी अस्पताल में भर्ती है तथा उसके इलाज के लिए उनको B+ खून की जरूरत है जोकि ज्यादा सर्च करने पर भी उन्हें कहीं से नहीं मिला। Sirsa News

ऐसे में सतपाल इन्सां ने पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की शिक्षाओं पर अमल करते हुए उक्त जरूरतमंद मरीज को एक यूनिट रक्तदान करके पूज्य गुरू जी द्वारा चलाए गए 167 मानवता भलाई कार्यों को गति प्रदान की। इसके लिए उक्त जरूरतमंद परिवार ने सतपाल इन्सां का तहदिल से धन्यवाद किया और पूज्य गुरू जी की पावन शिक्षाओं की भी काफी सराहना की जिसकी बदौलत डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी ऐसे इंसानियत के कार्य कर रहे हैं। Sirsa News

Supreme Court: बुलडोजर एक्शन पर सुप्रीम कोर्ट ने ये बड़े आदेश जारी किये!

About The Author

Related Posts