Amar Seva Muhim: कल्याण नगर की सुखसागर कॉलोनी के शगन लाल इन्सां बनें अमर सेवा मुहिम का हिस्सा

Published On

साध-संगत व परिजनों ने नम आंखों से सचखंडवासी को दी भावभीनी विदाई

Amar Seva Muhim: सरसा (सच कहूँ न्यूज)। ब्लॉक कल्याण नगर की सुख सागर कॉलोनी निवासी 79 वर्षीय शगन लाल इन्सां पुत्र शोचंद बुधवार को अपनी सांसों की पूंजी पूरी कर सचखंड जा विराजे। उनके निधन के उपरांत परिजनों ने डेरा सच्चा सौदा की अमर सेवा मुहिम के तहत उनका मृत शरीर मेडिकल शोध कार्यों के लिए अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल, नालागढ़ (जिला सोलन, हिमाचल प्रदेश) को दान कर दिया। Sirsa News

उल्लेखनीय है कि मूल रूप से नेजाडेला कलां, जिला सरसा निवासी शगन लाल इन्सां लंबे समय से परिवार सहित सुख सागर कॉलोनी में रह रहे थे। बुधवार को उनका निधन हो गया। वे अपने पीछे दो बेटे, बहुएं, दो बेटियां सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बुधवार दोपहर बाद सुख सागर कॉलोनी स्थित उनके आवास पर अरदास के उपरांत मृत शरीर को फूलों से सजी एंबुलेंस में रखकर अंतिम विदाई यात्रा निकाली गई।

यह यात्रा आवास से होते हुए शाह मस्ताना जी-शाह सतनाम जी धाम, डेरा सच्चा सौदा सरसा तक पहुंची। रास्ते में जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा कर शरीरदानी शगन लाल इन्सां अमर रहें के गगनभेदी नारों के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की। शाह मस्ताना जी-शाह सतनाम जी धाम डेरा सच्चा सौदा के मुख्य द्वार से एंबुलेंस को मेडिकल कॉलेज के लिए नम आंखों से रवाना किया गया।

इससे पहले डेरा सच्चा सौदा की बेटा-बेटी एक समान शिक्षा को साकार करते हुए सचखंडवासी की बेटियां रजनी व गीता देवी, पुत्रवधू सीमा रानी तथा पुत्र शिव दयाल व प्रेम सागर सहित अन्य परिजनों ने अर्थी को कंधा देकर समाज को सशक्त संदेश दिया। इस अवसर पर ब्लॉक कल्याण नगर के जिम्मेवार पदाधिकारी व साध-संगत बड़ी संख्या में मौजूद रही और शरीरदानी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। Sirsa News

About The Author

Related Posts