शिक्षा और रोजगार
Sirsa News: शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल सरसा में जीवों के प्रति दिया मानवता का संदेश
पक्षियों के लिए दाना डालकर अस्पताल स्टाफ ने लगाए 50 मिट्टी के सकोरे
सरसा (सच कहूँ/सुशील कुमार)। भीषण गर्मी के बीच पक्षियों को राहत पहुंचाने के लिए मंगलवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, सरसा में मानवता से जुड़ा सेवा अभियान चलाया गया। पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की पावन प्रेरणा पर हॉस्पिटल मैनेजमेंट की अगुवाई में सिक्योरिटी गार्ड्स, फायरमैन और ड्राइवर्स ने अस्पताल परिसर व आसपास पक्षियों के लिए 50 मिट्टी के सकोरे रखे और दाना-पानी डाला। Sirsa News
इस सेवा कार्य की शुरूआत अस्पताल प्रबंधन व स्टाफ सदस्यों द्वारा धन-धन सतगुरु तेरा ही आसरा का इलाही नारा लगाकर की गई। शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स के सीएमओ डॉ. गौरव अग्रवाल इन्सां ने बताया कि बढ़ती गर्मी में पक्षियों और बेजुबान जीवों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में उन्हें राहत पहुंचाने और जीव-जंतुओं के प्रति प्रेम, दया व मानवता की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह सेवा कार्य किया गया।
अभियान के दौरान स्टाफ सदस्यों ने अस्पताल परिसर के अलावा आसपास के स्थानों पर भी पानी के बर्तन रखे, ताकि अधिक से अधिक पक्षियों को राहत मिल सके। इस दौरान लोगों से भी अपील की गई कि वे गर्मी के मौसम में अपने घरों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों पर पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था करें, ताकि बेजुबान जीवों को राहत मिल सके। इस मौके पर शाह सतनाम जी स्पेशलिटी हॉस्पिटल्स की प्रबंधन समिति के सदस्य रामकिशन बजाज इन्सां, सीएमओ डॉ. गौरव अग्रवाल इन्सां, डॉ. पुनित इन्सां, विनोद इन्सां सहित अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। Sirsa News