खिलाडिय़ों के समर्थन में किसान सभा का अनशन 5 को, गृह मंत्री का पुतला भी फूंकेंगे

Published On

हिसार (सच कहूँ न्यूज)। किसान सभा के जिला प्रधान शमशेर सिंह नम्बरदार व सचिव सतबीर धायल ने बताया कि दिल्ली में अपनी (Hisar News) जायज मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे खिलाडिय़ों के समर्थन में व देश के गृह मंत्री अमित शाह की बर्खास्तगी की मांग को लेकर 5 मई को लघु सचिवालय पर प्रात: 10 बजे से सायं 5 बजे तक अनशन किया जाएगा व गृह मंत्री का पुतला भी फूंका जाएगा। किसान नेताओं ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा है कि दुनिया भर में अपने खेल के जरिये भारत देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी आज अपने हकों के लिये सडक़ों पर रात बिताने को मजबूर हैं।

यह भी पढ़ें:– बीट द प्लास्टिक पॉल्यूशन पर अंग्रेजी निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

खिलाडिय़ों के आंदोलन का समर्थन करते हुए किसान नेताओं ने कहा कि बीती रात शांति पूर्ण आंदोलन कर रहे इन खिलाडिय़ों पर लाठीचार्ज करवाकर गिरफ्तािरयां की गई जिनकी जितनी निंदा की जाये, कम है। किसान सभा के तहसील प्रधान सूबेसिंह बूरा व सचिव रमेश मिरकां ने कहा कि गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर दिल्ली पुलिस ने मध्य रात्रि खिलाडिय़ों पर लाठीचार्ज किया। महिला खिलाडिय़ों के साथ दुव्र्यहार किया गया। (Hisar News) नशे में धुत पुलिस कर्मचारियों द्वारा अश्लील हरकतें की गई। कईयों को चोटें आई। कई खिलाडिय़ों को हिरासत में लिया गया। किसान सभा की मांग है कि रात को ड्यूटी पर तैनात पुलिय कर्मचारियों का मैडिकल करवाकर सख्त कार्रवाई की जाए व गृह मंत्री को बर्खास्त किया जाए। 5 मई को अनशन के दौरान दोपहर एक बजे धरनास्थल पर गृह मंत्री का पुतला जलाया जाएगा। धरनास्थल पर अगले आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

About The Author

Related Posts