Haryana: हरियाणा के इस जिले की जल्द बदलेगी तस्वीर, एक हजार करोड़ की लागत से बन रही है ये…

Published On

Haryana: कैथल (सच कहूँ न्यूज) । सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण समाज मिलकर परशुराम पहरावर धाम को विकसित करेगा और भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा की स्थापना करेगा। उन्होंने कहा कि समाज की एकजुटता व सर्व समाज के सहयोग से 30 मई को रोहतक के पहरावर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में प्रदेश के कोने-कोने, हर गांव, हर गली से विशाल जनसमूह उमड़ा। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस में तीन शिक्षण संस्थानों का मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों शिलान्यास हुआ, जो प्रदेश के युवाओं को रोजगारपरक अवसर उपलब्ध करवाने में अहम योगदान देंगे।

बुधवार दोपहर ब्राह्मण धर्मशाला में सर्व ब्राह्मण सभा हरियाणा के तत्वावधान में प्रदेश के सभी जिलों के ब्राह्मण संगठनों के जिलाध्यक्षों व प्रतिनिधियों द्वारा सुरेंद्र शर्मा बडौता व विजय शर्मा विक्की की अगुवाई में सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा का जोरदार अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए फरसा भेंट किया गया। मंत्री ने ब्राह्मण धर्मशाला में विकास कार्य के लिए 11 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। अपने संबोधन में कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के हाथों गौड ब्राह्मण विद्या प्रचारिणी सभा के तीसरे कैंपस में पांच शिलान्यास होने से 50 साल बाद शुभ शुरुआत हुई है।

सांपन खेड़ी में भगवान परशुराम मेडिकल कालेज का तेजी से हो रहा है निर्माण | Haryana

उन्होंने कहा कि भिवानी में 538 करोड़ रुपये की लागत से पण्डित नेकीराम शर्मा मेडिकल कालेज का निर्माण पूरा हुआ, वही कैथल के सांपन खेड़ी में भगवान परशुराम जी के नाम से एक हजार करोड़ रुपए की लागत से मेडिकल कालेज का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भगवान परशुराम पब्लिक स्कूल, भगवान परशुराम इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ, भगवान परशुराम नर्सिंग कालेज फार गर्ल्स, गौड़ संस्था के प्रशासनिक भवन व भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का शिलान्यास किया।

About The Author

Related Posts