शिक्षा और रोजगार
Free Health Camp: पूज्य गुरू जी ने जारी रखा जरूरतमंद मरीजों के लिए निशुल्क कैंप का सिलसिला
नेच्युरोपैथी विशेष नि:शुल्क शिविर में सैंकड़ों मरीजों ने उठाया लाभ
सरसा (सच कहूँ न्यूज)। मानवता भलाई के कार्यों को समर्पित पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां की ओर से परम पिता शाह सतनाम जी महाराज के पावन एमएसजी अवतार महीने की खुशी में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए विशाल निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविरों का आयोजन लगातार जारी है। इन शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को बेहतर, आधुनिक और प्राकृतिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसी कड़ी में एमएसजी नैचुरोपैथी अस्पताल में प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से उपचार के लिए चल रहा विशेष निशुल्क शिविर पांचवें दिन शुक्रवार को भी जारी रहा। Free Health Camp
शिविर में डॉ. रवि, डॉ. विजोय, डॉ. रूपेश और डॉ. नंदिनी की विशेषज्ञ टीम द्वारा कमर दर्द, मोटापा, अधिक वजन, शुगर, घुटनों की समस्या, ब्लड प्रेशर, एंग्जायटी, सर्दी-खांसी, पैरों में दर्द, एलर्जी और अस्थमा जैसी बीमारियों का प्राकृतिक तरीके से उपचार किया जा रहा है। बड़ी संख्या में मरीज इस शिविर का लाभ उठा रहे हैं। वहीं 22 जनवरी वीरवार को शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल, सिरसा में शुगर और थायराइड रोगों की जांच के लिए विशेष कैंप का आयोजन किया गया।

इस कैंप में राजस्थान के श्रीगंगानगर से डॉ. अतुल ढींगरा, भटिंडा से डॉ. यशप्रीत, शिमला से डॉ. मोनिशा के अलावा शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल के सीएमओ डॉ. गौरव अग्रवाल, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. हर्शिका खत्री, डॉ. संदीप भादू, डॉ. प्रदीप, डॉ. सिमरन और डॉ. दीपिका ने अपनी सेवाएं दीं।
ब्रेस्ट कैंसर जागरूकता कैंप का होगा आयोजन | Free Health Camp
इसके अलावा शनिवार को शाह सतनाम जी-शाह मस्ताना जी धाम, डेरा सच्चा सौदा, सरसा में सत्संग पंडाल के अंदर महिलाओं में बढ़ते ब्रेस्ट कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशेष जागरूकता कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें चिकित्सक महिलाओं को स्वयं जांच कर शुरूआती लक्षण पहचानने के तरीकों की जानकारी देंगे। साथ ही शाह सतनाम जी स्पेशलिटी अस्पताल में निशुल्क डेंटल कैंप का भी आयोजन किया जाएगा, जहां दांतों से संबंधित समस्याओं की जांच और परामर्श दिया जाएगा। आयोजकों ने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इन स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की है। Free Health Camp