गांव रतेरा में 50 लाख के कार्यों का किया उदघाटन: अनिता मलिक चेयरपर्सन

Published On

20 लाख अन्य गाँव के विकास के लिए देने की घोषणा की

  • 28 करोड़ की लागत से पूर्व मंत्री जे पी दलाल को कह कर करवाया था पिने के पानी की पाइप लाइन का कार्य शुरू

भिवानी (सच कहूँ न्यूज)। Ratera News: गांव रतेरा में जिला परिषद चेयरपर्सन अनिता मलिक के आगमन पर ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य स्वागत किया। अनिता मलिक ने कहा कि रतेरा गाँव में लगभग 50 लाख रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया। मलिक ने बताया कि 16 लाख रुपये की लागत से निर्मित अम्बेडकर भवन का उद्घाटन किया गया, 14 लाख रुपये की लागत से बने पार्क का लोकार्पण किया गया तथा 7 लाख रुपये की लागत से तैयार राजपूत धर्मशाला का शुभारंभ किया गया। मलिक ने कहा कि 8 लाख रुपये की लागत से चार वाटर कूलर लगाए गए हैं और 5 लाख रुपये की लागत से 30 सोलर लाइटें स्थापित की गई हैं। मलिक ने बताया कि अन्य गाँवों के विकास कार्यों के लिए 20 लाख रुपये की राशि देने की घोषणा की गई है। Bhiwani News

मलिक ने कहा कि वे पूरे जिले में समान रूप से विकास कार्य करवा रही हैं और मंत्री व सांसद की तरह झूठी घोषणाएँ नहीं करतीं। मलिक ने बताया कि 28 करोड़ रुपये की लागत से स्याहड़वा से खानक, छन्या और किरावड़ तक पीने के पानी की पाइपलाइन अब पूर्ण रूप से तैयार हो चुकी है। मलिक ने कहा कि यह कार्य पूर्व मंत्री जे पी दलाल से कहकर स्वीकृत करवाया गया था। मलिक ने कहा कि जब मंत्री और सांसद इस पाइपलाइन का उद्घाटन व श्रेय लेने के लिए आएँ, तो उनसे पूछा जाए कि जिस समय पाइपलाइन का टेंडर लगा था, उस समय वे किस पार्टी में थे। मलिक ने कहा कि पहले मंत्री, सांसद और विधायक रहते हुए इस पाइपलाइन के लिए कोई कार्य नहीं किया गया, जो क्षेत्र का दुर्भाग्य है। मलिक ने बताया कि यहाँ मुख्यमंत्री, मंत्री और सांसद रहने के बावजूद भी आज तक पीने के पानी की कमी बनी हुई है।

इस अवसर पर तोशाम व्यापार मंडल के प्रधान जोगेंद्र मलिक ने कहा कि रतेरा, खानक और पिंजोखरा राकेश मलिक तथा हम सभी की कर्मभूमि हैं और कर्मभूमि जन्मभूमि से भी बड़ी होती है। कार्यक्रम में पार्षद शीला देवी, पार्षद डॉ. नरेंद्र देवराला, पार्षद सुमेश,प्रधान बवानी खेड़ा सरपंच एसोसिएशन सरपंच सुरेश किरावड, डॉ. सुखबीर, सरपंच रतेरा राजेश कुमार, बीडीसी संदीप, पूर्व सरपंच कृष्ण सरल, तनुज रतेरा, पूर्व सरपंच चेतन रतेरा, डॉ. सुभाष सहित अन्य ग्रामवासी उपस्थित रहे। Bhiwani News

यह भी पढ़ें:– पश्चिम बंगाल में सिम बॉक्स रैकेट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, 2500 से अधिक एक्टिव सिम बरामद

About The Author

Related Posts