Smart Meter: स्मार्ट मीटर की बात करने वाले, पहले जर्जर खंभे और तार तो बदले: जगमग मटौर

Published On

कैथल (सच कहूँ न्यूज)। Kaithal News: आम आदमी पार्टी युवा नेता जगमग मटौर ने कहा कि हरियाणा में भाजपा सरकार जनता पर नए-नए प्रयोग कर रही है। कभी बिजली के मीटर घरों से बाहर करवा रही थी, अब प्रीपेड मीटर लगाने की तैयारी में जुटी है। इस नीति का सबसे ज्यादा असर गरीब तबके पर पड़ेगा। Kaithal News

अमीर वर्ग तो प्रीपेड सिस्टम में भी आराम से एडवांस भुगतान कर सकेगा, लेकिन गरीब जो आज भी महीने-महीने की प्लानिंग से घर चलाते हैं, वह बिजली कटौती और अंधेरे में रहने को मजबूर होंगे। पहले पैसा दो, तभी बिजली मिलेगी वाला सिस्टम लागू हो जाएगा। स्मार्ट मीटर की बात करने वाली सरकार, पहले जर्जर खंभे और तार तो बदले। कई जगह तो खंभे तक झुके पड़े हैं, जान का खतरा बना रहता है। पहले मौजूदा ढांचे को दुरुस्त करना चाहिए। Kaithal News

सरल पोर्टल के जरिये सर्टिफिकेट लेने में लोग 15-15 दिन तक भटक रहे हैं। न तो सर्वर अपग्रेड किए गए, न ही पोर्टल को ठीक से ऑपरेट किया जा रहा है। Kaithal News

यह भी पढ़ें:– White Beard: कम उम्र में सफेद हो रही दाढ़ी? अपनाएं ये 4 असरदार उपाय, फिर देखें कैसे लौटेगी काली और घनी दाढ़ी

About The Author

Related Posts