नाथूसरी चौपटा के तीन भाइयों ने अपनी माता की याद में किया ये नेक काम

Published On

नाथूसरी चौपटा (सच कहूँ/भगत सिंह)। क्षेत्र के खेड़ी गांव की गौशाला में तीन भाइयों राजेंद्र, रामनिवास और राजेराम बुडानिया ने मिलकर अपनी माता स्वर्गीय सावित्री देवी की याद में 51 हजार रुपए का दान किया। इस दौरान रामनिवास ने कहा कि हमारे धर्म में सबसे बड़ा दान गायों की सेवा के लिए दिए गए दान को माना जाता है। इसलिए हमने यह कार्य किया है। Sirsa News

गांव के सरपंच सुरेश पूनिया ने भी गौसेवा के लिए दिए गए दान की सराहना करते हुए कहा कि गौशाला को चलाने के लिए इन्होंने आज जो नेक काम किया है, उसका हम धन्यवाद करते हैं। इस दौरान रामजीलाल गोदारा, दलीप बुडानिया, हरदत पूनिया, छबीला राम ज्याणी, रामस्वरूप पूनिया, कृष्ण खालिया, सुभाष बुडानिया, अजय कुमार, ओम हरिजन और गांव के अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। Sirsa News

About The Author

Related Posts