Vande Bharat Train: हरियाणा के तीन स्टेशनों पर हुआ वंदे भारत ट्रेन का ठहराव

Published On

अंबाला, कुरुक्षेत्र व पानीपत में वंदे भारत का जोरदार स्वागत

कुरुक्षेत्र (सच कहूँ/देवीलाल बारना)। Vande Bharat Train; वंदे भारत ट्रेन का अब हरियाणा के तीन स्टेशनों पर ठहराव होगा। इसमें अंबाला, कुरुक्षेत्र व पानीपत शामिल है। इससे पहले दिल्ली के बाद सीधे अंबाला में वंदे भारत का ठहराव था। इससे हरियाणा के लोगों को बड़ी सौगात मिली है। यह वंदे भारत ट्रेन पंजाब के फिरोजपुर कैंट से दिल्ली जंक्शन के बीच चलेगी। यह ट्रेन हरियाणा के 3 प्रमुख रेलवे स्टेशनों अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र और पानीपत पर रुकेगी। बता दें कि इस ट्रेन का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में हुए कार्यक्रम में उद्घाटन किया गया है। उद्घाटन के बाद पंजाब के फिरोजपुर कैंट से रवाना की गई ट्रेन हरियाणा के अंबाला कैंट स्टेशन पर 1 घंटा देरी से पहुंची। Kurukshetra News

वहीं कुरुक्षेत्र में एक घंटा 36 मिनट देरी से पहुंची। अंबाला में हरियाणा के ऊर्जा एवं परिवहन मंत्री अनिल विज ने ट्रेन का स्वागत किया। इसके बाद ट्रेन कुरुक्षेत्र पहुंची जहां पूर्व मंत्री सुभाष सुधा के नेतृत्व में लोगों ने स्वागत किया व पानीपत में सूबे के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने वंदे भारत का स्वागत किया।

गीता स्थली पर ठहराव से मिलेगा पर्यटन को बढावा | Kurukshetra News

अब से पहले वंदे भारत का दिल्ली के बाद सीधे अंबाला ही ठहराव था। लेकिन अब गीता स्थली कुरुक्षेत्र में वंदे भारत का ठहराव होने से गीता स्थली में पर्यटन को भी बढावा मिलेगा। रेलवे ने यह निर्णय यात्रियों की बढ़ती मांग और इन स्टेशनों से भारी ट्रैफिक को देखते हुए लिया है।

इससे न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी, बल्कि दिल्ली-हरियाणा-पंजाब रूट पर कनेक्टिविटी में भी सुधार होगा। यह ट्रेन क्षेत्रीय व्यापारिक, शैक्षणिक और औद्योगिक यात्राओं के लिए भी अहम साबित हो सकती है। इस रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस एक मिनी वंदे भारत के रूप में शुरू की गई है। इसमें कुल 8 कोच होंगे। हालांकि, बाद में यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे पूर्ण 16 कोच वाली ट्रेन में परिवर्तित किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:– यूनिवर्सिटी कॉलेज बेनड़ा में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित

About The Author

Related Posts