Haryana Board Result: जींद जिले की इस बेटी ने कर दिया कमाल, जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

योगिता और मुस्कान की सफलता से स्कूलों में जश्न का माहौल

Published On
Jind News
Haryana Board Result: जींद जिले की इस बेटी ने कर दिया कमाल, जानकर आप भी रह जाओगे हैरान

जींद (सच कहूँ/गुलशन चावला)। Jind News: हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा घोषित सीनियर सेकेंडरी परीक्षा मार्च-2026 के परिणाम में जींद जिले की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम प्रदेशभर में रोशन किया है। प्रदेश की टॉप-3 मेरिट सूची में जींद जिले की दो छात्राओं ने स्थान प्राप्त किया। शिक्षा भारती ग्लोबल स्कूल, बुढ़ाइन की छात्रा योगिता तथा ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल, धमतान साहिब की छात्रा मुस्कान ने 500 में से 497 अंक प्राप्त कर प्रदेश में संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया।

वहीं रेवाड़ी जिले के विवेकानंद विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, चिल्लर की छात्रा दीपिका ने 499 अंक लेकर प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया। रोहतक जिले के विश्ववारा कन्या गुरुकुल, रुड़की की छात्रा उदिता ने 498 अंक लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद संबंधित स्कूलों में खुशी का माहौल रहा। स्कूल स्टाफ व अभिभावकों ने छात्राओं को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

 

About The Author

Related Posts