पंजाब में 4 वर्ष की मासूम के साथ दुष्कर्म

Published On

लुधियाना। (सच कहूँ न्यूज) पंजाब के लुधियाना बड़ी दर्दनाक खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार साइकिल सवार युवक ने 4 साल की मासूम बच्ची का रेप किया। घिनौना काम करने के बाद उसे मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पिता की शिकायत के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी है।

खेलते समय गायब हो गई बच्ची

बच्ची के पिता के अनुसार उसकी बेटी बाहर गली में खेल रही थी। जब काफी देर तक बच्ची नजर नहीं आई तो उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। कुछ देर बाद बच्ची रास्ते पर लोगों को मिल गई। जब बच्ची के पिता उसे घर लेकर आए तो उसके कपड़ों पर खुन के निशान थे। पुलिस ने इलाके की सी.सी.टी.वी. तलाशी तो आरोपी बच्ची को साइकिल पर ले जाते देखा जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने पीड़ित बच्ची के पिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter, Instagram, LinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts