आशा वर्करों ने किया डीसी दफ्तर का घेराव

Published On

कल जालंधर में बड़े स्तर पर करेंगे धरना-प्रदर्शन | Fazilka News

फाजिल्का (सच कहूँ न्यूज)। Fazilka News: स्वास्थ्य विभाग द्वारा 58 वर्ष उम्र पूरी कर चुकी आशा वर्करों को सेवामुक्त करने के खिलाफ और अन्य मांगों को लेकर फाजिल्का के डीसी दफ्तर के बाहर बड़ी संख्या में पहुंची आशा वर्करों ने जमकर प्रदर्शन किया। पंजाब सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

आशा वर्कर यूनियन पंजाब के सीनियर मीत प्रधान दुर्गों बाई ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब सरकार ने आशा वर्करों द्वारा किए गए कार्यों पर बहुत ज्यादा मेहनताने में कटौती की है। जिसमें मुख्य मुद्दा 58 वर्षीय आशा वर्करों को सेवामुक्त कर घर भेजा जा रहा है, जो बिल्कुल गलत है। उन्होंने सवाल खड़े किए कि राजनीति में मंत्री 90 वर्ष तक राजनीति कर रहे हैं, तो वह लोग समाज सेवा क्यों नहीं कर सकते। वह भी बहुत कम मेहनताने के चलते समाज सेवा की जा रही है। Fazilka News

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार ने सत्ता में आने से पहले उनके साथ वायदा किया था कि उन्हें 10 हजार प्रति महीना भत्ता लागू किया जाएगा, लेकिन पहले मिल रहे भत्ते में भी कटौती की जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लिखित में उनकी मांगे मानी गई तो धरना प्रदर्शन बंद किया जाएगा। नहीं तो कल 29 तारीख को जालंधर में बड़े स्तर पर प्रदर्शन होगा। Fazilka News

यह भी पढ़ें:– ग्राहक बनकर आए युवक ने उड़ाया एंड्रॉयड मोबाइल

About The Author

Related Posts