बाईक को आग लगने से हुआ धमाका

Published On

लोगों की सजगता से बड़ा हादसा टला | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ न्यूज)। स्थानीय सुंदर नगरी में आज दोपहर एक वैल्डिंग की दुकान पर काम करते समय एक बाईक को अचानक आग (Fire) लगने से बड़ा धमाका हुआ, जिससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई वहीं लोगों की सजगता से बड़ा हादसा टल गया। Abohar News

जानकारी के अनुसार न्यू गोबिंद नगरी निवासी अजय पुत्र कालूराम आज सुंदर नगरी में टेकचंद की वैल्ंिडग की दुकान पर बाईक का स्टेंड वैल्डिंग करवाने गया, जब टेकचंद उसके बाईक को वैल्डिंग कर रहा था तो अचानक पैट्रोल की पाईप लीकेज से बाईक में भयंकर आग लग गई और वह धू धू कर जलने लगा। इस दौरान एक बड़ा धमाका भी हुआ। टेकचंद ने अन्य लोंगों की मदद से मिट्टी और पानी डालकर आग बुझाई। इस आग की घटना में जहां बाईक बुरी तरह से झुलस गया वहीं दोनों लोग बाल-बाल बच गए। अजय कुमार ने टेक चंद से उसको हुए नुकसान के लिए भरपाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें:– सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोपी पर लगाया अर्थदंड

About The Author

Related Posts