Body Donation: हरवंत सिंह इन्सां का नाम शरीरदानियों में शामिल

Published On

गांव दिड़बा के 8वें व ब्लॉक दिड़बा के 20वें शरीरदानी बने हरवंत सिंह इन्सां

दिड़बा मंडी (सच कहूँ/प्रेम सिंह इन्सां)। Dirba Mandi News: पूज्य गुरु संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां द्वारा चलाए जा रहे मानवता भलाई के 175 कार्यों में डेरा श्रद्धालु बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इसी की मिसाल दिड़बा में उस समय देखने को मिली जब डेरा श्रद्धालु हरवंत सिंह इन्सां दिड़बा के आठवें तथा ब्लॉक दिड़बा के 20वें शरीरदानी बने। प्रेमी सेवक प्रेम इन्सां ने जानकारी देते बताया कि प्रेमी हरवंत इन्सां का अचानक निधन हो गया था। Body Donation

इसके बाद उनकी पत्नी अमरजीत कौर, पुत्र जगसीर इन्सां, पुत्रवधू हरदीप कौर तथा बेटियां हरजीत कौर, सोनिका रानी और निर्मला रानी ने ब्लॉक दिड़बा के जिम्मेवार सेवादारों के साथ मिलकर मेडिकल कॉलेज से संपर्क किया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए साध-संगत और रिश्तेदारों की मौजूदगी में पार्थिव शरीर को श्री दयावंती आयुर्वेदिक कॉलेज एवं अस्पताल, चंडीगढ़ में मेडिकल शोध के लिए दान कर दिया। इस दौरान हरवंत सिंह इन्सां के पार्थिव शरीर वाली एंबुलेंस तक उनकी बेटियों और पुत्रवधूओं ने कंधा दिया। सच्चे नम्र सेवादार मलकीत इन्सां, नेक इन्सां, रामपाल इन्सां, प्रगट इन्सां, जोरा इन्सां व विक्की इन्सां ने कहा कि डेरा सच्चा सौदा का यह कार्य मानवता भलाई के लिए बहुत बड़ा योगदान है। Body Donation

इस दौरान विशेष रूप से पहुंची मार्केट कमेटी दिड़बा की चेयरमैन जसवीर कौर शेरगिल ने कहा कि यह बहुत ही महान कार्य है, जो हर किसी के हिस्से में नहीं आता। पूर्व प्रधान बिट्टू खान ने भी इस महान कार्य के लिए परिवार का हौसला बढ़ाया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रणधीर सिंह कलेर कैंपर ने कहा कि देहदान से बड़ा कोई दान नहीं होता, जिसे डेरा श्रद्धालु निसंकोच होकर कर रहे हैं। इस दौरान शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर

कमेटी के सेवादारों व साध-संगत ने मृत देह वाली एंबुलेंस पर फूलों की वर्षा की और पवित्र नारा ‘धन धन सतगुरु तेरा ही आसरा’ लगाकर हरवंत इन्सां के पार्थिव शरीर को रवाना किया। इस मौके सतपाल टोनी इन्सां, करनैल इन्सां, भूरा इन्सां, राजेश गग्गी इन्सां, सम्मी इन्सां, देव इन्सां, जगतार इन्सां, हरभजन इन्सां, सतगुर इन्सां, शिंदरपाल इन्सां, गुरचरण इन्सां, रामसरूप इन्सां, बलदेव इन्सां के अलावा एमसी राजेश कुमार तथा सच्ची प्रेमी समितियां और बड़ी संख्या में शाह सतनाम जी ग्रीन एस वैल्फेयर कमेटी के सेवादार व साध-संगत उपस्थित रही।

यह भी पढ़ें:– Pradhan Mantri Matru Vandana Yojana 2026: गर्भवती महिलाओं की हो गई बल्ले-बल्ले, मिलेंगे 5000 रुपये, जानें अप्लाई का तरीका

About The Author

Related Posts