चंडीगढ़ : भारत बंद का आह्वान आज, दूध व सब्जियों की सप्लाई रहेगी बंद

Published On

249 किसान संगठन व 80 विद्यार्थी बंद को देंगे समर्थन | Protest

चंडीगढ़। कर्ज पूरी तरह माफ करने सहित अन्य मांगों को लेकर किसानों ने एक बार फिर से (Protest) आंदोलन का ऐलान किया है। आठ जनवरी को भारत बंद का आह्वान करते हुए कहा है कि इस दिन देशभर में दूध व सब्जियों की सप्लाई बंद रखी जाएगी। किसान संगठनों ने सभी किसानों से अपील की है कि वे दूध व सब्जी सहित अन्य उत्पाद बिल्कुल भी शहरों में लेकर न जाएं। किसानों का दावा है कि देशभर में 249 किसान संगठन और 80 विद्यार्थी संगठन इस बंद को समर्थन दे रहे हैं।

पंजाब की ज्यादातर किसान यूनियनें इस आंदोलन में शामिल नहीं हैं। जिन यूनियनों ने बंद की कॉल दी है वे ज्यादातर मालवा क्षेत्र में ही सक्रिय हैं। पंजाब में किसानों के बंद का असर दिल्ली पर पड़ने की संभावना बहुत कम है। पंजाब से सब्जी इत्यादि की सप्लाई दिल्ली को नहीं के बराबर होती है, लेकिन वेरका का दूध दिल्ली जाता है। किसान संगठनों ने मानसा में एक बजे से तीन बजे तक ट्रेन रोकने का भी ऐलान किया हुआ है।

किसानों की नहीं सुन रही सरकारें | Protest

भारतीय किसान यूनियन डकौंदा के डॉ. दर्शन पाल ने आरोप लगाया कि किसान कर्ज के कारण लगातार आत्महत्याएं कर रहे हैं, लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसानों के कर्ज पूरी तरह से माफ करने को लेकर आंदोलन खड़ा किया जाएगा। जब तक किसानों को उनकी फसल की कीमत एमएस स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशों के आधार पर नहीं मिलती तब तक उनकी समस्याएं खत्म नहीं होंगी।

दस हजार प्रति माह मिले बुढ़ापा पेंशन | Protest

किसान संगठनों ने साठ साल से अधिक उम्र वाले सभी किसानों को दस हजार रुपये प्रति माह बुढ़ापा पेंशन देने की मांग की है। उनका कहना है कि किसान ही एक ऐसा वर्ग है जो हर समय मिट्टी से मिट्टी होता है, लेकिन बुढ़ापे में उसके पास कुछ नहीं होता।

Hindi News से जुडे अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts