अमृतसर में हेरोइन ले जा रहा ड्रोन बरामद

Published On

जालंधर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने शुक्रवार को हेरोइन ले जा रहे एक ड्रोन को मार गिराया। बीएसएफ के प्रवक्ता ने बताया कि आज सुबह के समय, ड्यूटी पर तैनात सतर्क बीएसएफ जवानों ने जिला अमृतसर के सीमावर्ती क्षेत्र में एक ड्रोन गतिविधि को रोकने के लिए ड्रोन पर गोलीबारी की और इसे निष्क्रिय करने के लिए तकनीकी जवाबी उपाय सक्रिय कर दिए। इसके बाद, बीएसएफ द्वारा संदिग्ध ड्रॉपिंग जोन में तलाशी अभियान शुरू किया गया। प्रवक्ता ने बताया कि सुबह लगभग 04:48 बजे, सैनिकों ने अमृतसर जिले के भरोपल गांव से सटे इलाके में गिरे हुए ड्रोन को एक पैकेट संदिग्ध हेरोइन (कुल वजन- 590 ग्राम) के साथ सफलतापूर्वक बरामद कर लिया। बरामद ड्रोन की पहचान चीन में निर्मित डी जे आई मविक 3 क्लासिक के रूप में की गई है।

About The Author

Related Posts