नशे के आदी युवक ने अस्पताल में दम तोड़ा

Published On

डेढ़ महीने पहले हुई थी युवक की शादी | Abohar News

अबोहर (सच कहूँ/मेवा सिंह)। अबोहर के चंडीगढ़ मोहल्ला निवासी एक युवक की शनिवार सुबह संदिग्ध कारणों से तबीयत बिगड़ने से अचानक मौत हो गई। सिटी-2 पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मॉच्युर्री में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। Abohar News

जानकारी के अनुसार, सुनील कुमार पुत्र स्व. गोपीराम के परिजनों ने बताया कि करीब डेढ़ महीने पहले उसकी शादी हुई थी और वह दिहाड़ी मजदूरी करता था। परिजनों के मुताबिक, सुनील कुछ समय से नशे की लत में पड़ गया था। शनिवार को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई जिसके चलते परिजन उन्हें अस्पताल लेकर आए जहां कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई।

इधर, फार्मासिस्ट दर्शन कुमार ने बताया कि सुनील के परिजन उसे बेहोशी की हालत में लाये थे, जहां इलाज के दौरान कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। थाना सिटी 2 प्रभारी मनिंदर सिंह ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है, अगर ऐसी कोई मौत हुई है या नशे की लत का मामला सामने आया है तो परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। Abohar News

यह भी पढ़ें:– हत्या के बाद हवन कुंड में दफनाया पुजारी का शव, दो आरोपी गिरफ्तार

About The Author

Related Posts