Free Medical Camp: मुफ्त इलाज और दवाएं मिलने पर मरीजों ने जताया आभार

Sach Kahoon Desk Picture
Published On

पद्मश्री राजिंदर गुप्ता के प्रयासों को मरीजों ने सराहा, विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम कर रही सेवा

  • ट्राइडेंट ग्रुप के मेडिकल कैंप में महंगी सेवाएं भी मिल रही मुफ्त

बरनाला (सच कहूँ न्यूज)। Trident Group: ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा आयोजित नि:शुल्क मेगा मेडिकल कैंप के दूसरे चरण के पांचवें दिन शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में मरीज पहुंचे। कैंप में मरीजों को महंगी स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह मुफ्त प्रदान की जा रही हैं। यह पहल ट्राइडेंट ग्रुप के संस्थापक एवं राज्यसभा सदस्य पद्मश्री राजिंदर गुप्ता, सीएसआर प्रमुख मैडम मधु गुप्ता और सीएक्सओ अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में की गई है। ट्राइडेंट ग्रुप के एडमिन हेड रुपिंदर गुप्ता ने बताया कि दूसरे चरण के दूसरे दिन भी मरीजों की भारी आमद रही। Barnala News

उन्होंने बताया कि 29 अक्टूबर से शुरू हुआ यह कैंप आगामी 8 नवंबर, 12, 13, 14 नवंबर, 19, 20, 21 नवंबर, 26, 27, 28 नवंबर और 3, 4, 5 दिसंबर तक जारी रहेगा। कैंप में आम स्वास्थ्य जांच, विशेषज्ञ सलाह, डेंटल स्केलिंग, फिलिंग और एक्सट्रैक्शन, डायग्नोस्टिक टेस्ट, मुफ्त दवाएं, एक्स-रे, ईसीजी, मोतियाबिंद जांच, आंखों की पूरी जांच और मुफ्त चश्मों की सुविधा दी जा रही है।

रीढ़ की समस्या और दांतों के इलाज से राहत | Barnala News

बरनाला निवासी राम नरेश अपने पुत्र लवप्रीत पाल के साथ कैंप में पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्हें लंबे समय से रीढ़ की हड्डी में दर्द है और उनके बेटे को दांतों की समस्या थी। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों से जांच करवा कर उन्हें मुफ्त दवाएं मिलीं, जो सामान्यत: उनकी पहुंच से बाहर थीं। उन्होंने ट्राइडेंट ग्रुप की इस पहल को सराहनीय बताया।

घुटनों और कमर दर्द से जूझ रही महिला को मिला इलाज

गांव नाईवाला से पहुंची सुखविंदर कौर ने बताया कि उन्हें घुटनों और कमर में दर्द की समस्या है। कैंप में पहुंचने पर डॉक्टरों ने बारीकी से जांच की और आवश्यक दवाएं मुफ्त में दीं।

सोशल मीडिया से मिली फ्री कैंप की जानकारी

करनाल से पहुंची गीता ने बताया कि उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से ट्राइडेंट ग्रुप द्वारा लगाए जा रहे इस मेडिकल कैंप की जानकारी मिली। इसके बाद वह यहां पहुंचीं और अपनी बीमारियों का इलाज करवाया। उन्होंने बताया कि सीएमसी अस्पताल लुधियाना की अनुभवी डॉक्टरों की टीम पूरी लगन से सेवा दे रही है। उन्होंने ट्राइडेंट ग्रुप का दिल से धन्यवाद भी किया। Barnala News

यह भी पढ़ें:– विश्व कप विजेता अमनजोत और हरलीन का मोहाली में स्वागत

About The Author

Related Posts