दोस्त ने दिखाया वीडियो और फिर कर ली आत्महत्या

Published On

फिरोजपुर (सच कहूँ न्यूज)। पंजाब के फिरोजपुर में एक युवक ने जहर खाकर Suicide कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ससुरालियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। आरोप ससुरालियों पर है। थाना लक्खोके बहराम पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

क्या है मामला

जानकारी के अनुसार मृतक की पहंचान गांव किली निवासी सौरव के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि सविंदर कौर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह और उसकी बेटी मोना, बेटा सौरव व सास बीबा रानी रोटी खाकर घर में बैठे थे। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपियों ने आते ही बेटे सौरव को मारना शुरू किया। सौरव गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे ममदोट के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जानकारी के अनुसार आरोपियों ने सौरव की पिटाई करते की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दी। जब सौरव ने वीडियो देखी तो वह अपनी बेइज्जती सह नहीं पाया। अस्पताल से बाहर निकलते ही कोई जहरीली वस्तु निगल ली।

अन्य अपडेट हासि करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts