शिक्षा और रोजगार
मोगा में ज्वेलर्स के हत्यारे गिरफ्तार
मोगा (सच कहूँ न्यूज)। शहर में ग्राहक बनकर लूट के इरादे से शोरूम में ज्वेलर की हत्या (Murder) करने वाले 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीजीपी गौरव यादव ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पंजाब एजीटीएफ और बिहार पुलिस की जॉइंट टीम ने 3 आरोपियों को पटना से पकड़ा है, जबकि एक आरोपी को नांदेड़ (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक स्टोर मालिक के नाम लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत 2 पिस्टल और कारतूस बरामद किए हैं। Moga News
दरअसल, 12 जून को दोपहर 2.15 बजे 5 ग्राहक रामगंज स्थित एशिया ज्वेलर्स में आए थे। यहां उन्होंने सोने के गहने दिखाने को कहा। ज्वेलर विक्की ने उन्हें गहने दिखाए। इसके बाद उन्होंने बिल बनाने को कहा। जब विक्की बिल बनाने मुड़े तो लुटेरों ने पैसे देने के बजाय विक्की को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही बाजार में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार और लोग इकट्ठा होने लगे। यह देखकर लुटेरे पसंद किए गहने लेकर वहां से फरार हो गए। ज्वेलर विक्की ने बदमाशों का मुकाबला करने की कोशिश की। Murder
उन्होंने लुटेरों पर जवाबी फायरिंग के लिए अपनी पिस्टल निकाली, लेकिन लुटेरों की गिनती ज्यादा होने की वजह से वह हमला करने में कामयाब नहीं हो सके। ज्वेलर की हत्या का पता चलते ही पूरे बाजार में रोष फैल गया। सरार्फा बाजार यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह रामूवालिया और सचिव यशपाल पाली की अगुआई में मोगा के बाजार बंद कर दिए थे।
उन्होंने कातिलों की जल्द गिरफ्तारी के लिए धरना भी दिया। Punjab News