मिशन पंजाब : अगले हफ्ते सीएम चेहरे का ऐलान कर देंगे : केजरीवाल

Published On

चंडीगढ़ (सच कहूँ न्यूज)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज पंजाब दौरे पर है। केजरीवाल ने चंडीगढ़ में प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंजाब के लोगों ने इस बार आप को वोट देने का मन मना लिया है। उन्होंने कांग्रेस और अकाली दल पर जमकर हमला बोला। दिल्ली सीएम ने कहा कि कांग्रेस और अकाली दल ने पंजाब को लूटा है। उन्होंने जनता के लिए कोई काम नहीं किया है। हमारी सरकार बनी तो हम पंजाब को हम नशे से मुक्ति करा देंगे। उन्होंने कहा कि हम अगले सप्ताह तक पंजाब मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर देंगे।

आइये जानते है केजरीवाल की मुख्य बातें-

  • अगर हमारी सरकार बनी तो नशा बेचने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई।
  • पंजाब में पारदर्शी सरकार देंगे।
  • शिक्षा व्यवस्था सुधारेंगे
  • पंजाब के सरकारी अस्पतालों को शानदार बनाएंगे।
  • लोगों को रोजगार देंगे।
  • अकाली दल और कांग्रेस ने पंजाब को खूल लूटा
  • नशे तस्कारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी
  • नशों के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जाएगा
  • पंजाब की जनता जो चाहती है वह आप पार्टी की कर सकती है।
  • पंजाब छोड़ कैनेडा गए बच्चे 5 साल में पंजाब लौटेंगे।
  • पंजाब में शांति व्यवस्था कामय करना। केजरीवाल ने कहा कि पंजाब पुलिस को छूट दे दो तो शांति व्यवस्था अपने आप कायम होगी।
  • भ्रष्टाचार मुक्त पंजाब। पंजाब में बिना पैसे के काम नहीं होता। पंजाब साढ़े 3 लाख करोड़ के कर्जे में डूब गया है। ऐसे में पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म करना है।
  • बिजली, पंजाब में सबसे महंगी बिजली है। पंजाब में बिजली सस्ती और फ्री करेंगे।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts