रेलवे स्टेशन पर पेयजल उपलब्ध न होने से यात्री परेशान

Published On

अबोहर। (सच कहूँ/सुधीर अरोड़ा) अबोहर रेलवे स्टेशन पर पीने का पानी उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है। पिछले दिनों पुल के काम के चलते यहां स्थापित प्याऊ को बंद किया गया था लेकिन अब तक इसे दोबारा शुरु नहीं किया गया। इसके अलावा यहां सरकार द्वारा लगाया गया मिनरल वाटर का स्टॉल भी काफी समय से बंद है। यात्रियों को पीने के लिए पानी महंगे दामों पर खरीदना पड़ रहा है। मौसम बदलने के चलते यात्रियों को पानी की जरुरत पड़ती है तो वह बोतलबंद पानी खरीदने को मजबूर होते हैं। यात्रियों ने मांग की है कि जल्द से जल्द रेलवे स्टेशन पर उपलब्ध करवाया जाए ताकि उन्हें महंगे दाम पर पानी न खरीदना पड़े।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts