सांझ केन्द्र में लोगों के पेंडिंग पड़े कार्यों समय पर किया पूरा

Published On

सिपाही हरजिन्द्र सिंह कर्मचारियों के लिए बना मिसाल

बरनाला(सच कहूँ/मनोज शर्मा)। जिला पुलिस प्रमुख कार्यालय बरनाला में तैनात सीनियर सिपाही हरजिन्द्र सिंह ने सांझ केन्द्र में ई-सेवा अधीन बकाया बड़ी संख्या में अर्जियों का समयबद्ध निपटाकर दूसरे कर्मचारियों के लिए उदाहरण पेश किया है। डीसी पूनमदीप कौर ने मंगलवार को हरजिन्द्र सिंह को अच्छी सेवाओं के बदले प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया। हरजिन्द्र सिंह ने हथियारों संबंधी वैरीफिकेशन व अन्य संबंधित पैडिंग केसों पर समय पर निपटा दिया।

यह भी पढ़ें:– प्रोजेक्ट में शेयर हड़पने के लिए दो पार्टनर्स ने बिल्डर तथा बैंक के साथ मिलकर किया गबन

इस मौके डिप्टी कमिशनर ने कहा कि उनकी प्राथमिकता है कि आम लोगों को सेवाओं का लाभ लेने में देरी होने से कोई मुश्किल पेश न आए। इसलिए सांझ सेवाएं व सेवा केन्द्र की सेवाओं की अर्जियों के समयबद्ध निपटारे पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में भी ईमानदारी से काम करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया जाएगा ताकि प्रशासनिक सेवाओं में और सुधार लाया जा सके।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और TwitterInstagramLinkedIn , YouTube  पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts