साध-संगत ने सेवा कार्य कर दो दिनों में बनाकर दिया पक्का आशियाना

Published On

गुरजंट सिंह को मिला पक्का आशियाना

सच कहूँ/सतपाल थिन्द फिरोजपुर। पक्के मकानों की सरकारों से उम्मीद रखते गरीब लोग कच्चे और खस्ताहालत मकानों में रहने को मजबूर हैं और अक्सर ही कच्चे मकानों वाले गरीबों लोगों के साथ बारिश में असुखद घटनाएं भी सामने आती रहती हैं, जिनसे इन गरीबों को अक्सर डर भी सताता रहता है। इन लोगों के दिलों से डर निकालने के लिए डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालु कई बार आगे आए हैं और इन गरीब परिवारों के लिए पक्के आशियाने खड़े किए हैं।

ऐसा ही एक मानवता भलाई का कार्य फिरोजपुर के गांव ढींडसा में देखने को मिला, जहां मानवता की सेवा करते डेरा सच्चा सौदा के श्रद्धालुओं की ओर से एक गरीब परिवार को पक्का मकान बनाकर दिया गया। जानकारी के अनुसार गांव ढींडसा के रहने वाले गुरजंट सिंह जिसके घर में एक ही कमरा था वह भी काफी नीचा व खस्ताहालत में था और परिवार को बारिश और आंधी के दिनों में कमरे के गिरने का हमेशा डर सताता रहता था।

पवित्र नारा लगाकर पक्के घर का निर्माण कार्य शुरू किया गया

गुरजंट सिंह ने अपनी इस समस्या को दूर करने के लिए खुद कमरे के मटीरियल का प्रबंध तो कर लिया लेकिन इसके साथ जब उसे ब्लॉक फिरोजपुर शहर, छावनी और हकूमत सिंह वाला की साध-संगत का सहयोग मिला तो उसकी चिंता बिल्कुल ही खत्म हो गई। साध-संगत की ओर से पवित्र नारा लगाकर पक्के घर का निर्माण कार्य शुरू किया गया और केवल दो दिनों में पक्का कमरा तैयार कर गुरजंट सिंह के परिवार के हवाले कर दिया गया, जिसको पाकर गुरजंट सिंह का परिवार काफी खुश हुआ और पूज्य गुरू संत डॉ. गुरमीत राम रहीम सिंह जी इन्सां व साध-संगत का तहदिल से धन्यवाद किया।

उन्होंने क हा कि डेरा श्रद्धालु पूज्य गुरू जी की पावन शिक्षाओं पर चलते हुए मानवता भलाई करते कई लोगों का भला कर रहे हैं। इस मौके 45 मैंबर अच्छर सिंह, जोगिन्द्र सिंह 15 मैंबर ब्लाक फिरोजपुर शहर, सन्दीप इन्सां ब्लॉक भंगीदास, सुखवंत सिंह 15 मैंबर जिम्मेदार, सुखराज 15 मैंबर, महेन्दरपाल 15 मैंबर, जसवंत सिंह 15 मैंबर, जसविन्दर सिंह 15 मैंबर, बलदेव सिंह 15 मैंबर, तरसेम सिंह, गुरनाम सिंह ब्लाक भंगीदास, मेजर सिंह 15 मैंबर आदि साध संगत उपस्थित थी।

अन्य अपडेट हासिल करने के लिए हमें Facebook और Twitter पर फॉलो करें।

About The Author

Related Posts