Haryana-Punjab Weather Update: उत्तर भारत में मौसमी भूचाल की आशंका!

Published On

हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में आज से अंधड़, बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी

Haryana-Punjab Weather Update: सच कहूँ/संदीप सिंहमार। चंडीगढ़/हिसार। एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 22 से 24 जनवरी तक हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के चंडीगढ़ केन्द्र ने इसकी चेतावनी जारी करते हुए तेज हवाओं, गरज-चमक और घने कोहरे का पूर्वानुमान भी दिया है। किसानों, यात्रियों और आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। Weather News

पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके फलस्वरूप पंजाब में 22 जनवरी को कई स्थानों पर वर्षा, 23 जनवरी को अधिकांश स्थानों पर तथा 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की जा सकती है। हरियाणा और चंडीगढ़ में 22 व 24 जनवरी को कुछ स्थानों पर तथा 23 जनवरी को कई स्थानों पर इसी तरह की वर्षा की प्रबल संभावना है। आईएमडी के अनुसार पंजाब के उत्तरी भागों में 23 जनवरी को भारी वर्षा की भी आशंका है।

पंजाब व हरियाणा के कुछ हिस्सों में 24 व 25 जनवरी को घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है, जो दृश्यता को कम कर यातायात के लिए जोखिम पैदा करेगा। तापमान की दृष्टि से अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद 48 घंटों में 2-4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी तथा तत्पश्चात गिरावट दर्ज हो सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि यह पश्चिमी विक्षोभ सर्दी के अंतिम चरण में सामान्य है, लेकिन ओलावृष्टि से रबी फसलों को खतरा हो सकता है। Weather News

60 किलोमीटर प्रति घंटा तक चल सकती है हवा

मौसम विभाग के अनुसार, इन तीन दिनों के दौरान हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ 40-50 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार वाली तेज हवाएं चलने की संभावना है, जो 60 किमी. प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं। पंजाब में 22 जनवरी को तथा पंजाब-हरियाणा व चंडीगढ़ में 23 जनवरी को ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है। बुलेटिन में स्पष्ट तौर पर कहा गया कि ये मौसमी घटनाएं फसलों, संपत्ति और यातायात को नुकसान पहुंचा सकती हैं। Weather News

About The Author

Related Posts